इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय 9 जुलाई को इस्पात आयात संबंधी मुद्दों पर खुले मंच का आयोजन करेगा

प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2026 3:28PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के नेताजी नगर में इस्पात कक्ष, तीसरी मंजिल जीपीओए-3 में इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक खुले मंच का आयोजन करेगा। कंपनियां और संगठन इस विषय से संबंधित अपने मुद्दों को इस बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में भाग लेने के लिए tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजकर उपरोक्त तिथि के लिए निश्चित समय स्लॉट प्राप्त किया जा सकता है।

ई-मेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी शामिल करें:

 

  1. कंपनी/संगठन का नाम
  2. उद्योग और उत्पाद का प्रकार-ऑटोमोबाइल/एयरोस्पेस/दूरसंचार/रक्षा आदि।
  3. समस्या एस.आई.एम.एस/सरल एस.आई.एम.एस/क्यू.सी.ओ छूट से संबंधित है।
  4. यदि कोई हो तो एस.आई.एम.एस/सरल एस.आई.एम.एस/क्यू.सी.ओ छूट आवेदन का संदर्भ दें
  5. समस्या का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 50 शब्दों में)
  6. प्रतिभागी का नाम और पदनाम (किसी तीसरे पक्ष का प्रतिनिधित्व स्वीकार्य नहीं है)
  7. प्रतिभागी के संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ईमेल)

 

इस चर्चा का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा और समय स्लॉट की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। व्यवस्था संबंधी दिक्कतों के कारण बिना पूर्व बुकिंग के प्रवेश संभव नहीं होगा और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठन से केवल एक प्रतिनिधि को ही अनुमति दी जाएगी।

यह सलाह दी जाती है कि इस्पात के आयात के लिए एस.आई.एम.एस/सरल एस.आई.एम.एस/क्यू.सी.ओ छूट से संबंधित समस्याओं का सामना कर रही कोई भी कंपनी या संस्था 6 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक उपरोक्त ईमेल पते पर अपना अनुरोध भेजकर समय-सीमा की पुष्टि करवा सकती है।

***

पीके/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2280747) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada