सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) योजना, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए की गई एक लक्षित पहल


इसका बिजनेस एक्सेलरेटर प्रोग्राम (बीएपी) संरचित मार्गदर्शन, उद्योग की जानकारी और लक्षित व्यावसायिक हस्तक्षेप प्रदान करके उन्नत क्षमताओं को मापने योग्य व्यावसायिक विकास से जोड़ने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है

संचालन को बढ़ाने और मुख्यधारा की आर्थिक गतिविधियों की भागादारी में आने वाली बाधाओं को दूर करने से लेकर, बीएपी केंद्रित समर्थन के माध्यम से उद्यमों को विभिन्न और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी क्षमता को उजागर करने में सहायता कर रहा है

प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2026 9:50AM by PIB Delhi

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति केन्द्र योजना के माध्यम से समावेशी विकास को गति प्रदान करना

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति केन्द्र (एनएसएसएच) योजना, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई एक लक्षित पहल है। बाज़ार, वित्त, प्रौद्योगिकी, क्षमता की कमी और संस्थागत नेटवर्क जैसी बाधाओं को दूर करके, यह योजना इन उद्यमों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता बढ़ाने में सहायता कर रही है। सार्वजनिक निविदाओं में भागीदारी को बढ़ावा देने के अलावा, एनएसएसएच दीर्घकालिक विकास, अनुकूलता और अधिक दृश्यता के अवसरों का सृजन कर रही है, जिससे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमी मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में अधिक प्रभावी ढंग से एकीकृत हो सकें और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में सार्थक योगदान दे सकें।

क्षमता निर्माण: उद्यम विकास की आधारशिला रखना

इस परिवर्तन का मूल आधार क्षमता निर्माण पर बल देना है, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को संरचित, अनुपालन-उन्मुख बाज़ारों में सफल होने के लिए आवश्यक उपकरण और ज्ञान प्रदान करता है। ये कार्यक्रम वित्तीय प्रबंधन, निविदा भागीदारी, मूल्य निर्धारण रणनीतियों और नियामक समझ जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल करके पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़ते हैं। यह समग्र दृष्टिकोण न केवल बाज़ार में भागीदारी के लिए उनकी तैयारी को बढ़ाता है, बल्कि उनके व्यापारिक आत्मविश्वास और लचीलेपन को भी बढ़ावा देता है।

बिजनेस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (बीएपी): बेहतर बाजार अवसरों का द्वार

इसी आधार पर, बिजनेस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (बीएपी) उन्नत क्षमताओं को मापने योग्य व्यावसायिक विकास से जोड़ने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाता है। संरचित मार्गदर्शन, उद्योग की जानकारी और लक्षित व्यावसायिक हस्तक्षेप प्रदान करके, बीएपी उद्यमियों को व्यावसायिक रणनीति, मूल्य निर्धारण, परिचालन दक्षता और बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण चुनौतियों से पार पाने में सहायता करता है।

विभिन्न क्षेत्रों में, बीएपी ने उद्यमियों को खंडित दृष्टिकोणों से सुव्यवस्थित, डेटा-संचालित रणनीतियों की ओर बढ़ने में सक्षम बनाया है, जिससे उन्हें बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप ढलने और बड़े अवसरों तक पहुंच प्राप्त करने विशेष रूप से सरकारी खरीद मेंमें सहायता मिली है।

परिवर्तन की गाथाएं: सक्रिय उद्यम

  1. अनुपालन-आधारित बाजारों में प्रासंगिकता का सृजन- पश्चिम बंगाल स्थित मेसर्स सेफ्टी एंड सिक्योरिटी इंजीनियरिंग की कहानी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001515I.jpg

अत्यधिक विनियमित अग्नि सुरक्षा उद्योग में कार्यरत श्री देबासिस मंडल के उद्यम को प्रारंभ में मूल्य निर्धारण, बाजार में दृश्यता और प्रतिस्पर्धी स्थिति से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अग्नि सुरक्षा एवं जीवन सुरक्षा उपकरण जैसे विश्वसनीय उत्पाद होने के बावजूद, एक सुनियोजित रणनीति के अभाव ने इसकी वृद्धि को सीमित कर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002DL7T.jpg

आईआईएम संबलपुर में बीएपी के माध्यम से, उन्होंने मूल्य निर्धारण ढांचे और लागत संरचना पर स्पष्टता प्राप्त की, जिससे उन्हें डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपनाने में सहायता मिली। इससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार में स्थिति मजबूत हुई, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने सरकारी खरीद में सफलतापूर्वक भाग लिया और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 8.48 लाख रूपए के टेंडर हासिल किए।

  1. स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार- असम स्थित मेसर्स रेनेर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की कहानी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DBUQ.jpg

नवीकरणीय ऊर्जा में मजबूत तकनीकी आधार के साथ, श्री भार्गव देओरी द्वारा स्थापित उद्यम ने सार्वजनिक खरीद प्रणाली में अपनी मजबूत पकड़ बनाई और सरकारी संस्थानों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों के स्थापना के अवसर सक्रिय रूप से हासिल कर रहा है। हालांकि, विकास को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए रणनीतिक दिशा को मजबूत करना और व्यावसायिक प्रक्रियाओं को औपचारिक रूप देना अत्यंत आवश्यक था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WUAF.jpg

बीएपी के माध्यम से, मेसर्स रेनेर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने अनुभव-आधारित संचालन से हटकर अधिक पेशेवर संरचना और बाजार-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाया। इससे कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है, खरीद प्लेटफार्मों के साथ जुड़ाव बढ़ा है और सरकारी निविदाओं में भाग लेने की तत्परता मजबूत हुई है। इससे कंपनी अवसरों का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकती है और सार्वजनिक/सरकारी खरीदारों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपना प्रभाव काफी हद तक बढ़ा सकती है।

  1. सटीक गति प्रदान करना: महाराष्ट्र की सावलराम एंटरप्राइजेज की कहानी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IAVL.jpg

नासिक स्थित सावलराम एंटरप्राइजेज के संस्थापक श्री सुनील पोपटराव जगताप हाइड्रोलिक सिलेंडर निर्माण में विशेषज्ञ हैं। एक इंजीनियरिंग फर्म में 18 वर्षों तक काम करने के बाद, उन्होंने 2010 में अपना स्वयं का विनिर्माण उद्यम शुरू किया और एक मजबूत हाइड्रोलिक सिलेंडर विकसित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006O5JM.jpg

अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए, उन्होंने आईआईएम शिलांग के बिजनेस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (बीएपी) में भाग लिया, जहां उन्होंने व्यावसायिक रणनीति और सरकारी निविदाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और अंतर्दृष्टि का लाभ उठाते हुए, उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएआईएल) से हाइड्रोलिक सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए 5.10 लाख रूपए की निविदा सफलतापूर्वक हासिल की। ​​इस उपलब्धि ने उद्यम के व्यावसायिक प्रदर्शन को बढ़ाया, बाजार में इसकी उपस्थिति का विस्तार किया और इसे सतत विकास के पथ पर मजबूती से स्थापित किया।

भविष्य की ओर देखना: समावेशी विकास के लिए अवसरों का विस्तार करना और प्रभाव को बनाए रखना।

जैसे-जैसे ये उद्यम बढ़ते जा रहे हैं, वे समावेशी विकास की एक व्यापक अवधारणा को आकार दे रहे हैं, जहां उद्यमिता सशक्तिकरण और आर्थिक भागीदारी का साधन बन जाती है। बाधाओं को दूर करने से लेकर संचालन को बढ़ाने और मुख्यधारा की आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने तक, ये उद्यम इस बात का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं कि लक्षित समर्थन किस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में संभावनाओं को उजागर कर सकता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति केंद्र योजना न केवल व्यक्तिगत उद्यमों को सशक्त बना रही है, बल्कि क्षमता निर्माण, निर्देशित समर्थन और रणनीतिक हस्तक्षेप के माध्यम से समावेशिता को सार्थक आर्थिक प्रगति में परिवर्तित करने के तरीके को भी नया रूप दे रही है, क्योंकि भारत 2047 तक एक विकसित भारत की परिकल्पना कर रहा है।

एससी-एसटी हब योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://www.scsthub.in/ पर जाएं।

***

केपी/केसी/एसएस/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2280662) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil