महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की तीसरी तैयारी बैठक का आयोजन किया गया


केरल के कोच्चि में 6-9 जुलाई 2026 को होने वाली ब्रिक्स वुमन ट्रैक मीटिंग से पहले ब्रिक्स के सदस्य देशों ने सहयोग को मजबूत करने और आम सहमति बनाने पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2026 9:53PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' थीम पर 29 जून, 2026 को वर्चुअल तरीके से ब्रिक्स वुमन ट्रैक की तीसरी बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने की। उन्होंने केरल के कोच्चि में 6-9 जुलाई, 2026 को होने वाली 'ब्रिक्स महिला कार्य समूह बैठक' और 'ब्रिक्स महिला मंत्री-स्तरीय बैठक' की तैयारियों के सिलसिले में इस बैठक के महत्व पर जोर दिया।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AJNB.jpg


बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और प्रमुख परिणामों पर चर्चा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली का डिजिटल संग्रह और ब्रिक्स महिला क्षमता निर्माण दिशानिर्देश शामिल हैं। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों ने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और सहयोग व आम सहमति पर आधारित नतीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई देते हुए सदस्य देशों ने वुमन ट्रैक के तहत हुई प्रगति की सराहना की और महिला सशक्तिकरण पर सहयोग को मजबूत करने के लिए लगातार सहयोग देने का वादा किया।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024XS4.jpg

अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडलों को उनके रचनात्मक योगदान के लिए धन्यवाद दिया और ब्रिक्स देशों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने वाली व्यावहारिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई।

***

पीके/केसी/एसकेएस/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2279257) आगंतुक पटल : 406
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Malayalam