संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय विद्यालयों के 36वें राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025–26 के पुरस्कार वितरित किए


केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय आचरण और राष्ट्रीय एकता को आत्मसात करने का आह्वान किया

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट, नई दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र) ने केन्द्रीय विद्यालयों के 36वें राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025–26 में प्रथम पुरस्कार जीता

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2026 8:05PM by PIB Delhi

केन्द्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025–26 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में किया गया।

संसदीय कार्य मंत्रालय में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने समारोह की अध्यक्षता की और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों तथा केन्द्रीय विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

 

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रियाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि वे न केवल देश का भविष्य हैं, बल्कि उसके भावी नेता भी हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. .पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरक संदेश का स्मरण करते हुए श्री मेघवाल ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, उन सपनों को लक्ष्यों में बदलने और उन्हें साकार करने के लिए सुविचारित योजना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

उन्होंने सभी उपस्थित जनों को जीवन-शैली के लिए पर्यावरण (LiFE) की शपथ भी दिलाई और उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट, नई दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र), जिसने केन्द्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025–26 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, के विद्यार्थियों नेयुवा संसदकी पुनः प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी ने अत्यंत सराहा।

 

 

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री निकुंज बिहारी ढल ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि उन्होंने संसदीय प्रक्रियाओं की उल्लेखनीय समझ प्रदर्शित की है, साथ ही संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभागियों ने न केवल संसदीय नियमों और विनियमों का ज्ञान प्रदर्शित किया, बल्कि नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी दिखाया।

 

 

युवा संसद कार्यक्रम को युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए श्री ढल ने कहा कि इस योजना में प्रतिवर्ष लगभग 200 केन्द्रीय विद्यालय भाग लेते हैं और मंत्रालय भविष्य में इसे 250-300 केन्द्रीय विद्यालयों तक विस्तारित करने का प्रयास कर रहा है।

 

इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्रालय की अपर सचिव डॉ. सत्या प्रकाश ने गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को संसदीय लोकतंत्र के मूल्यों को सक्रिय रूप से अपनाने और बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान जैसे उभरते क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया, ताकि भारत केवल वस्तुओं और सेवाओं का प्रदाता ही नहीं, बल्कि विचारों, ज्ञान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का वैश्विक स्रोत भी बने।

उन्होंने विद्यार्थियों में नेतृत्व गुणों और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने में युवा संसद कार्यक्रम की भूमिका को रेखांकित किया।

 

 

केंद्रीय विद्यालय संगठन की अपर आयुक्त (शैक्षणिक) सुश्री चंदना मंडल ने भी सभा को संबोधित किया और युवा संसद कार्यक्रम को एक उत्कृष्ट पहल बताया, जो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सीखने का अनूठा अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराने के साथ-साथ धैर्यपूर्वक विभिन्न विचारों को सुनने और रचनात्मक संवाद करने जैसी महत्वपूर्ण जीवन-क्षमताएँ भी विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में इस प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

 

 

इस वर्ष यह प्रतियोगिता देशभर के 25 क्षेत्रों में फैले 200 केन्द्रीय विद्यालयों के बीच आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय विजेता ज़ोनल/राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए।

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने परसरदार वल्लभभाई पटेल रनिंग पार्लियामेंटरी शील्डऔर राष्ट्रीय ट्रॉफी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट, नई दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र) को प्रदान की गई। इस अवसर पर विजेता विद्यालय ने अपनी युवा संसद बैठक की पुनः प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनों ने अत्यधिक सराहा।

इसके अलावा, निम्नलिखित केन्द्रीय विद्यालयों को ज़ोनल विजेता ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं:

  1. केन्द्रीय विद्यालय, मथुरा कैंट, मथुरा, उत्तर प्रदेश (आगरा क्षेत्र) – पश्चिम क्षेत्र
  2. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, एएफएस, मदुरै (चेन्नई क्षेत्र) – दक्षिण क्षेत्र
  3. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, शिवाजी नगर, भोपाल (भोपाल क्षेत्र) – मध्य क्षेत्र
  4. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, वायुसेना स्टेशन, बोरझार, गुवाहाटी (गुवाहाटी क्षेत्र) – पूर्व क्षेत्र

 

इसके अतिरिक्त, 20 क्षेत्रीय विजेता विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं:

  1. केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, अखनूरजम्मू क्षेत्र
  2. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कपूरथला कैंटचंडीगढ़ क्षेत्र
  3. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, सोलनगुड़गांव क्षेत्र
  4. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पिथौरागढ़देहरादून क्षेत्र
  5. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, साबरमतीअहमदाबाद क्षेत्र
  6. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, वायुसेना स्टेशन, सूरतगढ़जयपुर क्षेत्र
  7. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, वायुसेना स्टेशन, पुणेमुंबई क्षेत्र
  8. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, टाटा नगर, पूर्वी सिंहभूमरांची क्षेत्र
  9. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, सतनाजबलपुर क्षेत्र
  10. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, पल्लिपुरम, तिरुवनंतपुरमएर्नाकुलम क्षेत्र
  11. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नेल्लोरहैदराबाद क्षेत्र
  12. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, वायुसेना स्टेशन, संबराबेंगलुरु क्षेत्र
  13. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, वायुसेना स्टेशन, चकेरी, कानपुरलखनऊ क्षेत्र
  14. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, दानापुर कैंटपटना क्षेत्र
  15. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, एनटीपीसी, कोरबारायपुर क्षेत्र
  16. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बीएचयू कैंपस (एफएस), वाराणसीवाराणसी क्षेत्र
  17. केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, इम्फालतिनसुकिया क्षेत्र
  18. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बालिगुंज, कोलकाताकोलकाता क्षेत्र
  19. केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी, स्रीकोनासिलचर क्षेत्र
  20. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, argarh, भुवनेश्वरभुवनेश्वर क्षेत्र

श्री .बी. आचार्य, निदेशक, संसदीय कार्य मंत्रालय, ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और माननीय अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों, केंद्रीय विद्यालय संगठन, मंत्रालय के अधिकारियों तथा अन्य सभी हितधारकों के प्रति प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 उन्होंने सहभागी विद्यालयों और विद्यार्थियों को युवा संसद कार्यक्रम में उनके उत्साही सहभाग और प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए भी बधाई दी।

 

*****

पीके/केसी/ एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2278039) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi