प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गाँव में कौशल केंद्र का दौरा किया और कौशल विकास पर ध्यान देने की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2026 8:49PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गांव में एक कौशल विकास केंद्र का दौरा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख किया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कौशल क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है और अपने गांव की विकास यात्रा को गति प्रदान की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवाओं को ऐसे कौशल से सशक्त बनाया जा रहा है, जिनसे उनके लिए अवसर और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“पहाड़पुर गांव में एक कौशल विकास केंद्र का दौरा किया। यह उल्लेखनीय है कि किस प्रकार राष्ट्रपति जी ने इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है और अपने गांव की विकास यात्रा को गति प्रदान की है।

यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारे युवा ऐसे कौशल सीख रहे हैं जो उनके लिए अवसर और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोलते हैं।@rashtrapatibhvn”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2275932) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam