रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बेंगलुरु–तुमकूर रेल सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम होगा और मजबूत

प्रविष्टि तिथि: 08 JUN 2026 6:13PM by PIB Delhi

कर्नाटक के सबसे व्यस्त रेल रूट्स में से एक बेंगलुरु–तुमकूर सेक्शन पर रेल संचालन को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल ने एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत दक्षिण पश्चिम रेलवे के इस सेक्शन पर मौजूदा 1x25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को आधुनिक 2x25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा।

यह परियोजना 120 ट्रैक किलोमीटर (TKM) क्षेत्र में लागू की जाएगी और इसकी स्वीकृत लागत ₹162.57 करोड़ है।

बेंगलुरु–तुमकूर सेक्शन महत्वपूर्ण हाइली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (HUN) रूट-10 का हिस्सा है, जो पुणे, हुब्बल्ली, चिक्कजाजुरु, बीरूर,तुमकूर, बेंगलुरु, सेलम और कन्याकुमारी जैसे प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ता है।

2x25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम लागू होने से ट्रेनों के लिए पावर सप्लाई व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे इस सेक्शन पर बढ़ते रेल ट्रैफिक को अधिक दक्षता के साथ संभाला जा सकेगा। साथ ही, भारी मालगाड़ियों और लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों के संचालन में भी मदद मिलेगी तथा इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

यह परियोजना बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों को सेवा देने वाले इस महत्वपूर्ण रेल रूट पर क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही, कर्नाटक और दक्षिण भारत में यात्री एवं माल परिवहन को और अधिक सुगम बनाएगी।

यह परियोजना भारतीय रेल के इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और व्यस्त रेल कॉरिडोरों पर बेहतर परिचालन सुनिश्चित करने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी।

*****

धर्मेंद्र तिवारी/ डॉ. नयन सोलंकी/ ऋतु राज/ माणिक शर्मा


(रिलीज़ आईडी: 2270344) आगंतुक पटल : 196
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada