महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2026 11:55AM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एसएएफएफ महिला चैम्पियनशिप 2026 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री ने 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। हमारी महिला फुटबॉल टीम ने एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शब्द लाखों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। यह विजय नारी शक्ति, समर्पण और नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

***

पीके/केसी/बीयू/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2270182) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu