वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चा हेतु अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का 1 से 4 जून 2026 तक दिल्ली दौरा
प्रविष्टि तिथि:
04 JUN 2026 8:53PM by PIB Delhi
भारत और अमेरिका ने 7 फ़रवरी 2026 को एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया, जिसमें पारस्परिक एवं परस्पर लाभकारी व्यापार से संबंधित एक अंतरिम समझौते के लिए रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की गई। इस रूपरेखा ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर व्यापक वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस व्यापार समझौते पर चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में 1 से 4 जून 2026 तक भारत आया। प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने वस्तुओं के व्यापार, गैर-शुल्कीय उपायों, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुगमीकरण, आर्थिक सुरक्षा समन्वय तथा अन्य पारस्परिक हितों के क्षेत्रों सहित विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा की।
इन वार्ताओं में सहयोग और व्यावहारिकता की भावना परिलक्षित हुई तथा दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने वाले पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
***
पीके/केसी/आरके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2269130)
आगंतुक पटल : 102