वित्त मंत्रालय
वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए भारत सरकार के खाते (अनंतिम/अलेखापरीक्षित)
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2026 8:26PM by PIB Delhi
वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए भारत सरकार के खातों (अस्थायी/अलेखापरीक्षित) को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:-
भारत सरकार को 2025-26 के दौरान 33,85,982 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित संशोधित अनुमान 2025-26 का 99.4%) प्राप्त हुए, जिसमें 26,23,264 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र के लिए शुद्ध), 6,78,961 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 83,757 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में ऋण की वसूली (24,617 करोड़ रुपये) और विविध पूंजीगत प्राप्तियां (59,140 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 13,92,971 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,06,086 करोड़ रुपये ज़्यादा है।


भारत सरकार का कुल व्यय 49,05,151 करोड़ रुपये (संबंधित संशोधित अनुमान 2025-26 का 98.8%) है, जिसमें से 38,36,032 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 10,69,119 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से, 12,42,575 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए और 4,53,854 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों के लिए हैं।
****
पीके/केसी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2267745)
आगंतुक पटल : 179
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English