प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धैर्य और दृढ़ संकल्प की शक्ति को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2026 8:36AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरंतर प्रयास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के माध्यम से बड़े-से-बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उल्लेख किया कि आज देश के लोग इसी भावना से प्रेरित हैं और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“यो यमर्थं प्रार्थयते तदर्थं चेह ते क्रमात् ।

अवश्यं स तमाप्नोति न चेदर्थान् निवर्तते ।।”

यह सुभाषितम् संदेश देता है कि जो व्यक्ति जिस लक्ष्य की प्रार्थना या इच्छा करता है, और उसे पाने के लिए निरंतर क्रमबद्ध प्रयास करता है, वह उस लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त कर लेता है, बशर्ते वह बीच में हार मानकर अपने मार्ग से पीछे न हटे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“निरंतर प्रयास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े-से-बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज देशवासी इसी भावना से भारतवर्ष को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

यो यमर्थं प्रार्थयते तदर्थं चेह ते क्रमात् ।

अवश्यं स तमाप्नोति न चेदर्थान् निवर्तते ।।”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2265694) आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam