पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ओडिशा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त और बिना किसी बाधा के जारी

प्रविष्टि तिथि: 15 MAY 2026 9:40PM by PIB Delhi

ओडिशा के कुछ चुनिंदा आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर पेट्रोल और डीजल की अनुपलब्धता के संबंध में हालिया मीडिया रिपोर्टों के संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि पूरे राज्य-भर में रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक (भंडार) उपलब्ध है और आपूर्ति की स्थिति सामान्य और स्थिर बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने संबंधित रिटेल आउटलेट्स पर जल्द-से-जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तालमेल बिठाकर फिर से स्टॉक तेजी से भेजने शुरू कर दिए हैं।भंडार स्तरों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा जिन आउटलेट्स पर स्टॉक कम होने की सूचना प्राप्त हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जा रही है।

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अपने थोक उपभोक्ताओं को आगे यह सलाह भी दी है कि वे अपनी ईंधन आवश्यकताओं की पूर्त्ति खुदरा दुकानों के बजाय सीधे संबंधित ओएमसी से ही खरीदकर करें, न कि खुदरा बिक्री केंद्रों के माध्यम से करें क्योंकि पेट्रोल पंपों को पेट्रोलियम उत्पादों की थोक बिक्री करने की अनुमति नहीं है।

इंडियन ऑयल यह पुन: आश्वस्त करता है कि पूरे ओडिशा में उसके सभी आपूर्ति केंद्रों और रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है।

साथ ही, इंडियन ऑयल आम जनता को यह भरोसा दिलाता है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है और सभी उपभोक्ताओं से पूरी गंभीरता से अपील करता है कि वे घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें। नागरिकों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे ईंधन की उपलब्धता के संबंध में सटीक और सत्यापित जानकारी के लिए सिर्फ इंडियन ऑयल के आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2263087) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia , Tamil , Telugu