इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

समावेशी एआई तंत्र को मजबूत करने के लिए इंडियाएआई ने कार्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 13 MAY 2026 6:32PM by PIB Delhi

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन इंडियाएआई मिशन ने एआई अर्थव्यवस्था की सुलभता बढ़ाने के लिए काम करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन कार्य के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये संगठन डेटा, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण में सहयोग के ज़रिए भारत के समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तंत्र को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

A group of people posing for a photoDescription automatically generated

यह समझौता ज्ञापन समावेशी और एआई प्रणालियों को मदद करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले भाषा और मल्टीमॉडल डेटासेट के विकास, संकलन और साझाकरण पर केंद्रित है।

साझेदारी के तहत, दोनों संस्थाएं एआईकोश डेटा अवसंरचना, मॉडल मूल्यांकन ढांचे और डेटासेट की गुणवत्ता, सत्यापन और अंतरसंचालनीयता के मानकों को मजबूत करने के लिए तकनीकी सहयोग करेंगी।

साझेदारी पर पर बात करते हुए वैज्ञानिक 'जी', जीसी, एमईआईटीवाई और इंडियाएआई मिशन की सीओओ सुश्री कविता भाटिया ने कहा, "समावेशी एआई तंत्र के निर्माण के लिए एक ऐसे डेटा की ज़रुरत है, जो हमारे लोगों और भाषाओं की पूर्ण विविधता को प्रतिबिंबित करे। कार्य के साथ हमारा सहयोग पूरक शक्तियों को एक साथ लाता है और हम उच्च गुणवत्ता वाले और प्रतिनिधि संसाधन बनाने के लिए तैयार हैं।"

इस साझेदारी का मकसद सरकारी और भागीदार संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, तकनीकी परामर्शों और ज्ञान के साझाकरण से जुड़ी पहलों के ज़रिए क्षमता निर्माण और व्यवस्था के विकास को समर्थन देना भी है।

***

पीके/केसी/एनएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2260838) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil