प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
11 MAY 2026 3:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने निर्णायक भूमिका निभाई। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सोमनाथ को भारत की सभ्यतागत गौरव और आध्यात्मिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में अपने पूरे वैभव के साथ पुनः स्थापित होते देखना सरदार पटेल का सपना था। उन्होंने कहा कि देश सरदार पटेल के इस विजन को साकार करने के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:
सोमनाथ में, सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने मंदिर के पुनर्निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनका सपना था कि सोमनाथ भारत के सभ्यतागत गौरव और आध्यात्मिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में अपनी पूरी शान के साथ फिर से जीवंत हो उठे।
हम राष्ट्र के लिए उनके विजन को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।"
"सोमनाथ में सरदार वल्लभ भाई पटेल को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने मंदिर के पुनर्निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल का सपना था कि भारत की सांस्कृतिक गौरवगाथा और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक सोमनाथ अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ फिर से स्थापित हो।
हम राष्ट्र के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।''
***
पीके/केसी/एसकेजे/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2259835)
आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam