रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की


भारत और इटली ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना 2026-27 का आदान-प्रदान किया

प्रविष्टि तिथि: 30 APR 2026 3:06PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 30 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में इटली के रक्षा मंत्री श्री गुइडो क्रोसेटो के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने इस बात को दोहराया कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F1UY.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WRSC.jpg  

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने और उनके इटली के समकक्ष ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम और इटली की रक्षा सहयोग पहल के अंतर्गत पारस्परिक रूप से लाभकारी रक्षा औद्योगिक सहयोग को और विकसित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान 2026-27 के लिए एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का आदान-प्रदान किया गया, जो दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच सैन्य सहभागिता की दिशा निर्धारित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003P4DB.jpg  

विभिन्न प्रमुख समुद्री मुद्दों पर दोनों प्राचीन समुद्री देशों के बीच तालमेल पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें गुरुग्राम स्थित सूचना संनयन केन्‍द्र-हिन्‍द महासागर क्षेत्रके माध्‍यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004X2LJ.jpg

बैठक से पहले इटली के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052L0F.jpg

इटली के रक्षा मंत्री ने मानेकशॉ सेंटर में तीनों सेनाओं की ओर से दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0061JXJ.jpg

 

***

पीके/केसी/आईएम/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2257066) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Telugu