निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

निर्वाचन आयोग ने ‘अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026’ के दूसरे चरण की शुरुआत की

प्रविष्टि तिथि: 21 APR 2026 6:11PM by PIB Delhi
  1. निर्वाचन आयोग ने आज नई दिल्ली में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के चल रहे चुनावों के मद्देनजर ‘अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी)-2026’ के दूसरे चरण की शुरुआत की।
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने आज इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  3. इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में 17 देशों के 34 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें दिल्ली स्थित विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और इंटरनेशनल आईडीईए का एक प्रतिनिधि शामिल है।
  4. प्रतिभागी 22 से 23 अप्रैल, 2026 तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रतिनिधियों ने 8 से 9 अप्रैल, 2026 तक असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा किया था।
  5. आज आईआईआईडीईएम में प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का उपयोग करके ‘मॉक पोल’ (दिखावटी मतदान) में भी भाग लिया।
  6. प्रतिनिधियों ने भारत की चुनाव प्रक्रिया में प्रौद्योगिकीय हस्तक्षेपों और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों में गहरी रुचि दिखाई। विशेषज्ञों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र के दौरान प्रतिनिधियों ने अपनी शंकाओं और प्रश्नों का समाधान भी किया।
  7. प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए रवाना होगा। वे डिस्पैच एवं वितरण केंद्रों तथा जिला नियंत्रण कक्ष और मीडिया निगरानी केंद्रों सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे 23 अप्रैल, 2026 की सुबह वास्तविक मतदान प्रक्रिया को भी देखेंगे।
  8. आईईवीपी अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सहभागिता के लिए ईसीआई का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  9. आईईवीपी भारत के चुनावी ढांचे, संस्थागत तंत्र और परिचालन संरचना का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है, साथ ही विदेशी ईएमबी प्रतिनिधियों को चुनाव प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों से परिचित कराता है।
  10. आईईवीपी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने भारत की चुनावी प्रणाली की ताकत को प्रदर्शित करता है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव संचालन के लिए अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करता है।

***

पीके/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2254271) आगंतुक पटल : 191
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Bengali , Malayalam