वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
मार्च 2026 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12=100)
प्रविष्टि तिथि:
20 APR 2026 5:00PM by PIB Delhi
आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) में मार्च 2026 में मार्च 2025 के सूचकांक की तुलना में 0.4 प्रतिशत (अनंतिम) में गिरावट आई है। उर्वरक, कच्चे तेल, कोयले और बिजली के उत्पादन में मार्च 2026 में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वार्षिक सूचकांक, मासिक सूचकांक और वृद्धि दर का विवरण अनुलग्नक I और अनुलग्नक II में दिया गया है।
2. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईसीआई) आठ प्रमुख उद्योगों, जैसे कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, परिष्कृत उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन प्रदर्शन को मापता है। ये आठ प्रमुख उद्योग औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भार का 40.27 प्रतिशत हिस्सा हैं।
3. फरवरी 2026 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत दर्ज की गई। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.6 प्रतिशत (अनंतिम) है।
4. आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:
कोयला - मार्च 2026 में कोयले के उत्पादन (भार: 10.33 प्रतिशत) में मार्च 2025 की तुलना में 4.0 प्रतिशत की कमी आई। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.5 प्रतिशत कम हो गया।
कच्चा तेल - कच्चे तेल का उत्पादन (भार: 8.98 प्रतिशत) मार्च 2026 में मार्च 2025 की तुलना में 5.7 प्रतिशत कम हो गया। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत कम हो गया।
प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस उत्पादन (भार: 6.88 प्रतिशत) मार्च 2026 में मार्च 2025 की तुलना में 6.4 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान संचयी सूचकांक में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत कम हो गया।
परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद – परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादन (भार: 28.04 प्रतिशत) मार्च 2026 में मार्च 2025 की तुलना में 0.1 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.1 प्रतिशत घटा।
उर्वरक - उर्वरक उत्पादन (भार: 2.63 प्रतिशत) मार्च 2026 में मार्च 2025 की तुलना में 24.6 प्रतिशत कम हो गया। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम हो गया।
इस्पात - इस्पात उत्पादन (भार: 17.92 प्रतिशत) में मार्च 2026 में मार्च 2025 की तुलना में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ा।
सीमेंट - मार्च 2026 में सीमेंट उत्पादन (भार: 5.37 प्रतिशत) मार्च 2025 की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ा।
विद्युत - मार्च 2026 में विद्युत उत्पादन (भार: 19.85 प्रतिशत) मार्च 2025 की तुलना में 0.5 प्रतिशत कम हो गया। अप्रैल से मार्च 2025-26 के दौरान संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ गया।
नोट 1: फरवरी 2026 के आंकड़े अंतिम है। मार्च 2026 के आंकड़े अनंतिम है। प्रमुख उद्योगों के सूचकांक क्रमांक स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संशोधित/अंतिम रूप में दिए गए हैं।
नोट 2: अप्रैल 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।
नोट 3: ऊपर दर्शाए गए उद्योग-वार भार व्यक्तिगत उद्योग भार हैं जो आईआईपी से प्राप्त किए गए हैं और आनुपातिक आधार पर विस्तारित करके आईसीआई का संयुक्त भार 100 के बराबर किया गया है।
नोट 4: मार्च 2019 से, तैयार इस्पात के उत्पादन के अंतर्गत 'कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स' मद के तहत नया उत्पाद हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑइल्ड (एचआरपीओ) भी शामिल किया गया है।
नोट 5: अप्रैल 2026 के लिए सूचकांक बुधवार, 20 मई, 2026 को जारी किया जाएगा ।
अनुलग्नक के लिए यहां क्लिक करें
***
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2253878)
आगंतुक पटल : 120