गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्‍द्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 2:36PM by PIB Delhi

वर्तमान में देश में 07 (सात) केन्‍द्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ (सीएफएसएल) मौजूद हैं, जो चंडीगढ़, दिल्ली, कामरूप (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), भोपाल (मध्य प्रदेश), पुणे (महाराष्ट्र) और हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित हैं। राष्ट्रीय फोरेंसिक अवसंरचना सुदृढ़ीकरण योजना (एनएफआईईएस) के तहत केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 860.3 करोड़ रुपये की कुल लागत से 07 नई सीएफएसएल की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। अब तक संबंधित राज्य सरकारों द्वारा रायपुर (छत्तीसगढ़), खोरधा (ओडिशा) और चेंगलपट्टू (तमिलनाडु) में भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक और सीएफएसएल को 99.9 करोड़ रुपये की कुल लागत से स्वीकृति प्रदान की गई है।

मौजूदा 07 सीएफएसएल को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्राप्त है। किसी प्रयोगशाला को तभी मान्यता दी जाती है जब वह पूरी तरह से कार्य कर रही हो।

यह जानकारी गृह राज्य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

पीके/जेके/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2247812) आगंतुक पटल : 35
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu