वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कैमरून के याउंडे में डब्ल्यूटीओ एमसी-14 के दौरान यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त श्री मारोस सेफ्कोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 29 MAR 2026 9:36PM by PIB Delhi

कैमरून के याउंडे में आयोजित डब्ल्यूटीओ के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ईयू के व्यापार आयुक्त श्री मारोस सेफ्कोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने एमसी-14 के एजेंडा पर विचार साझा किए, हाल ही में निष्कर्षित भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षरों के लिए जारी कार्य की प्रगति की समीक्षा की साथ ही साथ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के विकल्पों का पता लगाया।

श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने एमसी-14 के एजेंडा के संबंध में डब्ल्यूटीओ सुधारों की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। श्री गोयल ने अपने ईयू समकक्ष को यह स्पष्ट किया कि डब्ल्यूटीओ सुधारों का एजेंडा पूरी तरह से सदस्यों द्वारा संचालित होना चाहिए। श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क पर रोक और विकास के लिए निवेश सुविधा समझौते को शामिल करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया।

हाल ही में निष्कर्षित भारत- ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर की दिशा में चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री गोयल ने दोनों पक्षों द्वारा अपनाए गए व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप भारत- ईयू एफटीए वार्ताएँ समय पर और परस्पर लाभकारी ढंग से पूरी हुईं। श्री गोयल और श्री सेफ्कोविक ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को भारत- ईयू एफटीए पर हस्‍ताक्षर करने से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि इस एफटीए से अपेक्षित लाभ भारत और ईयू के व्यवसायों और नागरिकों तक पहुँच सके।

मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठक से पहले, वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने भी एमसी-14 के दौरान अपनी ईयू समकक्ष सुश्री सेबाइन वेयांड, डीजी-ट्रेड के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

***

पीके/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2246727) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Telugu