रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 43,230 भर्तियां हुईं


इनमें तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल वर्ग, रेलवे सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल और सहायक लोको पायलट की भर्तियां शामिल हैं, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है

2024 में अधिसूचित सहायक लोको पायलट पद रिक्तियों के लिए 15,873 अभ्‍यर्थी पैनल में शामिल

2025 में अधिसूचित 9970 सहायक लोको पायलट रिक्तियों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा पूरी, 2026 में सहायक लोको पायलट की 11,127 नई रिक्तियां अधिसूचित

2,800 से अधिक लोकोमोटिव में जलरहित मूत्रालय स्‍थापित, लोको पायलटों के लिए कार्य स्थितियां बेहतर हुईं

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 5:30PM by PIB Delhi

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्‍तर में बताया कि लोको पायलट भारतीय रेल परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जो यात्री और मालगाड़ियों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय रेल लोको पायलटों के लिए उचित कार्य स्थितियां सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। भारतीय रेल रिक्त पदों का ध्यान रखते हुए नियमित तौर पर सहायक लोको पायलटों की भर्ती करता है। रेल संचालन और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दृष्टिगत नए पदों पर भर्ती की जाती है।

वर्ष

सहायक लोको पायलट का भर्ती विवरण

2024

18,799 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई है और 15,873 रिक्तियों पर नियुक्ति हुई है।

2025

9,970 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई; पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी) आयोजित की जा चुकी हैं।

2026

11,127 रिक्तियों की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी की गई

 

भारतीय रेल में वर्ष 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से 2025-26 के दौरान हुई भर्तियों का विवरण निम्‍नानुसार है-

 

अवधि

भर्ती

2004-2005 से 2013-2014 तक

4.11 लाख

2014-2015 से 2024-2025 तक

5.08 लाख

2025-26 - अब तक

43,230

 

भारतीय रेल के आकार, भौगोलिक व्‍यापकता और संचालन की आवश्‍यकता को देखते हुए, रिक्तियों का उत्पन्न होना और भरा जाना निरंतर प्रक्रिया है। नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी में बदलाव, मशीनीकरण और नवोन्मेषी प्रक्रियाओं के अनुरूप पर्याप्त और उपयुक्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाती है। परिचालन और तकनीकी आवश्यकतानुसार रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों को अनुरोध भेजकर रिक्तियां भरी जाती है।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाती है जिनमें बड़े पैमाने पर मानव संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। रेलवे ने इन चुनौतियों का सामना करते हुए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर सफलतापूर्वक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संपन्न की है। इस दौरान  प्रश्‍नपत्र लीक होने या इसी तरह की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

इसके अलावा, व्यवस्थागत सुधार के तौर पर रेल मंत्रालय ने ग्रुप 'सी' पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए वर्ष 2024 से वार्षिक रिक्ति कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रक्रिया आरंभ की है। वार्षिक कैलेंडर आरंभ होने से अभ्‍यार्थियों को कई लाभ हो रहे हैं:

  • अभ्‍यार्थियों के लिए अधिक अवसर
  • हर वर्ष पात्रता प्राप्‍त करने वालों के लिए अवसर
  • परीक्षाओं की निश्चितता
  • भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियों में तेजी

अभी भारतीय रेल में गैर-राजपत्रित कर्मियों के 1,54,213 रिक्त पदों के लिए वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार भर्ती की जा रही है।

जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, रेलवे सुरक्षा बल -आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर तथा कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक, पैरामेडिकल वर्ग के कर्मचारी, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - स्नातक, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - अंडर-ग्रेजुएट, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के लेवल-1 श्रेणियां जैसे पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गईं।

92,116 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो गई है, जिनका विवरण निम्‍नानुसार है:-

परीक्षा

अभ्‍यर्थी

शहर

भाषा

सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (18,799 रिक्तियां)

18,40,347

156

15

तकनीशियन पद के लिए कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (14,298 रिक्तियां)

26,99,892

139

15

जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा

(7,951 रिक्तियां)

11,01,266

146

15

आरपीएफ-सब इंस्‍पेक्‍टर पद के लिए सीबीटी (452 ​​रिक्तियां)

15,35,635

143

15

आरपीएफ कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी (4,208 रिक्तियां)

45,30,288

147

15

पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,376 रिक्तियां)

7,08,321

143

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी

(स्नातक) (8,113 रिक्तियां)

58,41,774

141

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी

(अंडर ग्रेजेएट) (3,445 रिक्तियां)

63,27,473

157

15

मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के लिए कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा

(1,036 रिक्तियां)

4,46,013

139

15

लेवल-1 पदों के लिए सीबीटी (32438 रिक्तियां)

1,08,28,261

152

15

कुल अभ्‍यर्थी

3,58,59,270

 

 

सहायक लोको पायलट, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक एवं अंडर ग्रैजुएट) पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षाएं भी पूरी हो गई हैं। विवरण निम्‍नानुसार हैं:-

परीक्षा

अभ्‍यर्थी

शहर

भाषा

सहायक लोको पायलट पद के लिए द्वितीय चरण की कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (18,799 रिक्तियां)

2,66,363

112

15

जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा

(7,951 रिक्तियां)

1,17,339

118

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां)

1,21,931

129

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (अंडर ग्रैजुएट) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा (3,445 रिक्तियां)

51,978

79

15

कुल अभ्‍यर्थी

5,57,611

 

 

 

सहायक लोको पायलट और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक और अंडर-ग्रेजुएट) तथा मंत्रालयिक एवं पृथक श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्‍यता परीक्षा भी पूरी हो चुकी है। विवरण निम्‍नानुसार है :-

 

परीक्षा

अभ्‍यर्थी

शहर

भाषा

सहायक लोको पायलट पद के लिए सीबीएटी

1,32,044

84

2

मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों अनुवाद परीक्षा

1,233

8

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (स्नातक)

13,616

38

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)

(स्‍नातक)

30,341

58

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)

श्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट)

13,145

44

2

कुल उम्मीदवार

1,90,379

 

 

तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणी, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (आरपीएफ) तथा सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 43,000 से अधिक अभ्‍यर्थियों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें से अधिकांश पद सुरक्षा श्रेणियों के हैं।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। विवरण निम्‍नानुसार हैं-

 

सीईएन संख्या.

पद

अधिसूचित रिक्तियों की संख्या

अधिसूचना का माह

01/2025

सहायक लोको पायलट

9,970

मार्च 2025

02/2025

तकनीशियन

6,238

जून 2025

03/2025

पैरामेडिकल श्रेणियां

434

जुलाई 2025

04/2025

अनुभाग नियंत्रक

368

अगस्त 2025

05/2025

जूनियर इंजीनियर (जेई)/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं

धातुकर्म सहायक

2,585

अक्टूबर 2025

 

06/2025

गैर-तकनीकी लोकप्रिय

श्रेणियां (स्नातक)

5,810

अक्टूबर 2025

 

07/2025

गैर-तकनीकी लोकप्रिय

श्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट)

3,058

अक्टूबर 2025

08/2025

पृथक श्रेणियां

312

दिसंबर 2025

09/2025

लेवल-1 पद

22,195

दिसंबर 2025

कुल

50,970

 

 

19,595 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा संपन्न हो गई है। विवरण निम्‍नानुसार है:-

परीक्षा

अभ्‍यार्थी

शहर

भाषा

सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (9970 रिक्तियां)

10,03,719

141

15

रेल खंड नियंत्रक पद के लिए सीबीटी

(368 रिक्तियां)

4,33,748

131

15

जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा

(2585 रिक्तियां)

5,74,351

133

15

तकनीशियन पद के लिए सीबीटी (6238 रिक्तियां)

8,41,525

117

15

पैरामेडिकल श्रेणियों के पदों के लिए सीबीटी

(434 रिक्तियां)

3,19,396

106

15

कुल अभ्‍यर्थी

31,72,739

 

 

 

व्यवहार्यता अनुसार चरणबद्ध रूप से लोको पायलटों की सुविधा के लिए इंजनों में जलरहित मूत्रालय स्‍थापित किए जा रहे हैं। 28 फरवरी, 2026 तक 2800 से अधिक लोको इंजनों में मूत्रालय लगाए जा चुके हैं।

*****

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2246255) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Telugu , Kannada