मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
मछली के उत्पादन में वृद्धि
प्रविष्टि तिथि:
24 MAR 2026 12:16PM by PIB Delhi
भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी) के मत्स्यपालन विभाग (डीओएफ) द्वारा 2020-21 से ओडिशा सहित सभी राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) लागू की जा रही है। इस अवधि के दौरान, भारत सरकार के मत्स्यपालन विभाग ने ओडिशा सरकार द्वारा प्रस्तुत 1,301.30 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें केन्द्र सरकार की 481.17 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी शामिल है। ये प्रस्ताव विभिन्न उपायों के जरिए मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास से संबंधित हैं। इनमें हैचरी, तालाबों का निर्माण, पुनर्चक्रण वाली मत्स्यपालन प्रणाली (आरएएस), बायोफ्लॉक इकाइयां और जलाशयों में पिंजरा पालन जैसे मछली के उत्पादन से संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण और सुदृढ़ीकरण शामिल है। ओडिशा सरकार ने बताया है कि राज्य का कुल मछली उत्पादन 2019-20 में 8.18 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 11.92 लाख टन हो गया है।
(बी): पीएमएमएसवाई योजना मत्स्यपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देती है। इसके तहत व्यक्तिगत या समूहिक गतिविधियों में संलग्न महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक बढ़ी हुई वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी) के मत्स्यपालन विभाग ने मत्स्यपालन में संलग्न महिलाओं को सहयोग प्रदान करने और सशक्त बनाने हेतु विशेष रूप से तैयार किए गए विभिन्न उपायों को मंजूरी दी है। ओडिशा सरकार ने बताया है कि पीएमएमएसवाई योजना के तहत 14,246 महिला लाभार्थियों ने लाभ उठाया है।
(सी): पीएमएमएसवाई के तहत, ओडिशा में शीत श्रृंखला, प्रसंस्करण और पैकेजिंग हेतु सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई है। शीत श्रृंखला और पैकेजिंग इकाइयों के लिए स्वीकृत विस्तृत गतिविधियां अनुलग्नक I में दी गई हैं।
****
अनुलग्नक- I
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत ओडिशा में स्वीकृत शीत श्रृंखला, प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाइयों का विवरण:
(लाख रुपये में)
|
क्र. सं.
|
गतिविधियां
|
स्वीकृत इकाइयां
|
परियोजना लागत
|
|
1.
|
10, 20 और 50 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले शीत भंडारण/बर्फ संयंत्र (निर्माण और आधुनिकीकरण सहित)
|
32
|
3930.00
|
|
2.
|
प्रशीतित वाहन
|
10
|
250.00
|
|
3.
|
मछली बेचने के लिए ई-रिक्शा सहित आइस बॉक्स वाला तिपहिया वाहन
|
270
|
810.00
|
|
4.
|
आइस बॉक्स वाली मोटरसाइकिलें
|
700
|
525.00
|
|
5.
|
मछली चारा संयंत्र
|
21
|
4000.00
|
|
6.
|
मछली के खुदरा बाजार
|
17
|
1700.00
|
|
7.
|
मछली के कियॉस्क
|
42
|
420.00
|
|
8.
|
जीवित मछली बेचने वाले केन्द्र
|
5
|
100.00
|
|
|
कुल
|
|
11735.00
|
यह जानकारी मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।
*************
पीके/केसी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2244470)
आगंतुक पटल : 60