अंतरिक्ष विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: भारत में उपग्रह प्रक्षेपण सुविधाओं का विकास

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 4:00PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश के श्रीहरि कोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में दो प्रक्षेपण-स्‍थल फस्‍ट लांच पैड (एफएलपी) और सेकेंड लांच पैड (एसएलपी) संचालन में हैं। एफएलपी से पीएसएलवी और एसएसएलवी मिसाइलों का प्रक्षेपण होता है, जबकि एसएलपी से पीएसएलवी, जीएसएलवी और एलवीएम3  का प्रक्षेपण होता है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे प्रक्षेपण-स्‍थल (टीएलपी) की स्थापना को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में मंजूरी दी गई, जहां से इसरो के अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों का प्रक्षेपण होगा। टीएलपी को 2029-30 तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पृथ्वी अवलोकन के लिए सर्वप्रमुख सूर्य-तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए  तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में एक दूसरा प्रक्षेपण स्थल, एसएसएलवी प्रक्षेपण परिसर (एसएलसी) स्थापित किया जा रहा है। इस दूसरे प्रक्षेपण स्थल के वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान चालू होने की उम्मीद है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान लॉन्च पैड और संबंधित सुविधाओं की स्थापना या विस्तार के लिए स्वीकृत, जारी और उपयोग की गई धनराशि का विवरण अनुलग्‍नक-I में दिया गया है।

प्रथम प्रक्षेपण केंद्र (एफएलपी) से 2026-27 के दौरान पीएसएलवी और एसएसएलवी के तीन-तीन मिशन लॉन्च किए जाने की योजना है। इनमें अधिकतर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह शामिल हैं। इसी प्रकार, जीएसएलवी और एलवीएम3 के दो-दो मिशन 2026-27 के दौरान लॉन्च किए जाने की योजना है। इनमें अधिकतर संचार एवं नौवहन उपग्रह शामिल हैं।

तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम स्थित दूसरे प्रक्षेपण स्थल से एसएसएलवी का पहला विकासात्मक प्रक्षेपण 2031-32 में प्रस्‍तावित है।

फिलहाल, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के पास देश में कहीं और कोई अन्य प्रक्षेपण स्थल स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सरकार द्वारा जून 2020 में घोषित अंतरिक्ष क्षेत्र सुधारों के तहत प्रक्षेपण अवसंरचना के विकास सहित सभी प्रकार की अंतरिक्ष गतिविधियों की अनुमति दी गई है। इसके फलस्वरूप अंतरिक्ष क्षेत्र में गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) की गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधिकृत करने और उनकी निगरानी करने के लिए अंतरिक्ष विभाग में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) की स्थापना की गई। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा 16 अप्रैल, 2024 को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, प्रक्षेपण अवसंरचना के विकास में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है।

अंतरिक्ष गतिविधियों के प्राधिकरण के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष नीति-2023 के कार्यान्वयन हेतु मानदंड, दिशानिर्देश और प्रक्रियाएं (एनजीपी) जारी की गई हैं जिनमें जवाबदेही, राष्ट्रीय सुरक्षा, सतत और सुरक्षित अंतरिक्ष संचालन सहित प्राधिकरण के लिए दिशानिर्देश और मानदंड दिए गए हैं। साथ ही, यह गैर-सरकारी संस्थाओं को, जो इन-स्पेस से प्राधिकरण प्राप्त करना चाहती हैं, पारदर्शिता और पूर्वानुमान सुनिश्चित करता है। अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए स्वचालित और सरकारी दोनों मार्गों में पालन किए जाने वाले नियामक सुरक्षा उपायों सहित दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया विभाग द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

अनुलग्‍नक- I

वित्त वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक

(करोड़ रुपए में)

क्रंसं.

परियोजना का नाम

2020-21

2021-22

2022-23

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक

1

दूसरे व्हीकल असेंबली भवन का निर्माण

1000.00

1000.00

999.94

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

2

ठोस प्रणोदक अंतरिक्ष बूस्टर संयंत्र

8000.00

5000.00

5499.88

8000.00

6500.00

6299.99

3500.00

3900.00

3899.98

3

पीएसएलवी एकीकरण संयंत्र

11000.00

6000.00

5499.70

8000.00

4500.00

3679.14

4000.00

4000.00

3246.07

4

एसएसएलवी के लिए लॉन्च पैड

10000.00

584.00

78.74

11700.00

15482.00

15549.63

10000.00

1000.00

1172.99

5

तीसरा लॉन्च पैड

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

6

एलवीएम 3 की लॉन्च क्षमता को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का संवर्धन

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

                         

 

 

वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक

(करोड़ रुपए में)

क्रंसं.

परियोजना का नाम

2023-24

2024-25

2025-26

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक

बजट अनुमान

संशोधित अनुमान

वास्तविक आंकड़े
(फरवरी 2026)

1

दूसरे व्हीकल असेंबली भवन का निर्माण

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

2

ठोस प्रणोदक अंतरिक्ष बूस्टर संयंत्र

2450.00

2450.00

2106.13

550.00

700.00

499.39

100.00

14.50

13.84

3

पीएसएलवी एकीकरण संयंत्र

4000.00

1500.00

711.41

2280.00

1700.00

930.91

100.00

7.00

5.31

4

एसएसएलवी के लिए लॉन्च पैड

10000.00

1000.00

36.78

10883.00

16270.00

13896.56

30000.00

230.00

148.65

5

तीसरा लॉन्च पैड

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

100.00

3.00

0.80

6

एलवीएम 3 की लॉन्च क्षमता को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का संवर्धन

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

0.00

2375.00

29.00

2.33

 

****

पीके/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2242361) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu