रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेल 582 स्वास्थ्य इकाइयों और 128 अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करता है


2014–2025 के दौरान भारतीय रेल स्वास्थ्य सेवा में 5,100 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती हुई, जबकि 2004–2013 के दौरान यह संख्या 2,277 थी; वर्ष 2025 और 2026 के लिए 620 डॉक्टरों की मांग यूपीएससी में प्रस्तुत की गई

रेलवे ने अब तक वित्त वर्ष 2025–26 में 41,343 नौकरियों की पेशकश की है, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिला है

तकनीशियनों, जूनियर इंजीनियरों, एएलपी, आरपीएफ और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती विभिन्न चरणों में जारी है

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 7:26PM by PIB Delhi

भारतीय रेल अपने कर्मचारियों को, जो सेवा में हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं, साथ ही उनके योग्य आश्रितों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करती है। स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएँ रेलवे स्वास्थ्य संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में, भारतीय रेल में 582 स्वास्थ्य इकाइयाँ और 128 रेलवे अस्पताल मौजूद हैं।

इन रेल अस्पतालों में रेल लाभार्थियों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक अवसंरचना, जरूरी चिकित्सा उपकरण और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद हैं।

रेलवे के आकार, भौगोलिक उपस्थिति और परिचालन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेल में रिक्तियों का होना और उन्हें भरना, जिसमें चिकित्सा कर्मियों की रिक्तियाँ भी शामिल हैं, एक सतत प्रक्रिया है। नियमित परिचालन, तकनीक में बदलाव, यांत्रिकीकरण और नवोन्मेषी प्रथाओं के लिए पर्याप्त और उपयुक्त मानव संसाधन प्रदान किया जाता है। रिक्तियों को प्राथमिक रूप से रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों के साथ संचालनात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार मांग के आधार पर भरा जाता है।   

भारतीय रेल स्वास्थ्य सेवा (आईआरएचएस) में भर्ती केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से पूरे मंत्रालय के लिए की जाती है। 2004–2013 और 2014–2025 की अवधि के दौरान, क्रमशः 2277 और 5,140 डॉक्टरों की भर्ती की गई। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 और 2026 के लिए 620 डॉक्टरों के लिए यूपीएससी के पास मांग प्रस्तुत की गयी है।

एक केंद्रीय सरकार का संगठन होने के नाते, रेलवे गैर-राजपत्रित कर्मचारियों की भर्ती पूरे भारत स्तर पर करती है। वर्तमान में, भारतीय रेलवे में 2024 और 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 1,43,086 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों की रिक्तियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है।

जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार सूचनाएँ (सीईएन) अधिसूचित की गईं, जिनके लिए पहले चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) का विवरण इस प्रकार है:-

 

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ  

एएलपी पद के लिए प्रथम चरण सीबीटी (18,799 रिक्तियां)

18,40,347

156

15

तकनीशियन पद के लिए सीबीटी (14,298 रिक्तियां)

26,99,892

139

15

जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए प्रथम चरण सीबीटी  (7,951 रिक्तियां)

11,01,266

146

15

आरपीएफ-एसआई पद के लिए सीबीटी (452 ​​रिक्तियां)

15,35,635

143

15

आरपीएफ -कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी (4,208 रिक्तियां)

45,30,288

147

15

पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,376 रिक्तियां)

7,08,321

143

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए प्रथम चरण सीबीटी (8,113 रिक्तियां)

58,41,774

141

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक-पूर्व) के लिए प्रथम चरण सीबीटी (3,445 रिक्तियां)

63,27,473

157

15

मंत्रालय और पृथक श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,036 रिक्तियां)

4,46,013

139

15

स्तर-1 पदों के लिए सीबीटी (32,438 रिक्तियां)

1,08,28,261

152

15

कुल उम्मीदवार

3,58,59,270

 

 

 

निम्नलिखित पदों के लिए दूसरे चरण के सीबीटी भी पूरे हो चुके हैं:

 

 

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए दूसरे चरण का सीबीटी (18,799 रिक्तियां)

2,66,363

112

15

जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए दूसरे चरण का सीबीटी (7,951 रिक्तियां)

1,17,339

118

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए दूसरे चरण का सीबीटी (8,113 रिक्तियां)

1,21,931

129

15

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक-पूर्व) के लिए दूसरे चरण का सीबीटी (3,445 रिक्तियां)

51,978

79

15

कुल उम्मीदवार

5,57,611

 

 

 

एएलपी और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक स्तर) तथा मंत्रालय और पृथक श्रेणियों के पद के लिए कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षण भी पूरा कर दिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं:

 

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए सीबीएटी (18,799 रिक्तियां)

1,32,044

84

2

मंत्रालय और पृथक श्रेणियों के लिए अनुवाद परीक्षा

1,233

8

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) पद के लिए सीबीएटी

13,616

38

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)

30,341

58

2

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक-पूर्व स्तर) पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)

13,145

44

2

कुल उम्मीदवार

1,90,379

 

 

 

तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरा मेडिकल श्रेणियों, उप-निरीक्षक और कांस्टेबल (आरपीएफ) तथा सहायक लोको पायलट के पदों सहित विभिन्न पदों के लिए 41,000 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल तय कर दिए गए हैं। इनमें से अधिकांश सुरक्षा श्रेणियों में हैं।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों के लिए नौ केंद्रीयकृत रोजगार सूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। विवरण इस प्रकार हैं:

सीईएन सं  

पद का नाम

अधिसूचित रिक्तियों की संख्या

अधिसूचना का महीना

01/2025

सहायक लोको पायलट

9,970

मार्च, 2025

02/2025

तकनीशियन

6,238

जून, 2025

03/2025

पैरा मेडिकल श्रेणियां

434

जुलाई, 2025

04/2025

खंड नियंत्रक

368

अगस्त, 2025

05/2025

जूनियर इंजीनियर / डिपो सामग्री अधीक्षक

2,585

अक्टूबर, 2025

06/2025

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक)

5,810

अक्टूबर, 2025

07/2025

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक-पूर्व)

3,058

अक्टूबर, 2025

08/2025

पृथक श्रेणियां

312

दिसंबर, 2025

09/2025

स्तर-1

22,195

दिसंबर, 2025

 

12,923 पदों के लिए पहला चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) पूरा हो चुका है। विवरण इस प्रकार हैं:-

परीक्षा

उम्मीदवार

शहर

भाषाएँ

एएलपी पद के लिए प्रथम चरण का सीबीटी (9,970 रिक्तियां)

10,03,719

141

15

खंड नियंत्रक पद के लिए सीबीटी (368 रिक्तियां)

4,33,748

131

15

जेई/डीएमएस S पद के लिए प्रथम चरण का सीबीटी (2,585 रिक्तियां)

5,74,351

133

15

कुल उम्मीदवार

20,11,818

 

 

 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षाओं की प्रकृति तकनीकी होती है, जिनमें बड़े पैमाने पर लोगों और संसाधनों की तैनाती और मानव संसाधन का प्रशिक्षण शामिल होता है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए तथा सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भर्ती को पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक आयोजित किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक या इस प्रकार की कोई अन्य अनैतिक घटना नहीं हुई है।

भारतीय रेल में 2004-2005 से 2013-2014 के दौरान और 2014-2015 से 2024-2025 के दौरान हुई भर्ती निम्नलिखित है: -

 

अवधि

भर्ती

2004-2005 से 2013-2014

4.11 लाख

2014-2015 से 2023-2024

5.08 लाख

2025-26 से अब तक

41,343

 

 

इसके अलावा, एक प्रणालीगत सुधार के रूप में, रेल मंत्रालय ने 2024 से विभिन्न श्रेणियों के समूह 'सी' पदों की भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रणाली शुरू की है। वार्षिक कैलेंडर की शुरुआत निम्नलिखित तरीके से उम्मीदवारों के लिए लाभकारी हो रही है:

• उम्मीदवारों के लिए अधिक अवसर;

• हर साल योग्य होने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर;

• परीक्षाओं की निश्चितता;

• तेज भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियाँ

चिकित्सा लापरवाही और अस्पताल के संचालन में कमियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संभालने के लिए निर्दिष्ट रूपरेखा के अनुसार उचित प्रशासनिक ध्यान दिया जाता है और आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

नए स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों की स्थापना और मौजूदा संस्थानों का उन्नयन एक सतत प्रक्रिया है, जो लाभार्थियों की आवश्यकताओं और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हुए विकास पर निर्भर करती है।

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा संचालित  पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनकर, भारतीय रेल चिकित्सा शिक्षा में भी योगदान देता है। इस कार्यक्रम के तहत रेलवे और गैर-रेलवे चिकित्सकों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डॉक्टरेट और फेलोशिप चिकित्सा पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

भारतीय रेल ने अब रेलवे अस्पतालों से जुड़े स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे भारत में विशेषज्ञ चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने में भी योगदान मिलेगा। पहला संस्थान उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में शुरू किया गया है।

यह जानकारी रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में प्रदान की।

*******

पीके / केसी / जेके


(रिलीज़ आईडी: 2240037) आगंतुक पटल : 204
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Kannada