रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया


निबंध, खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महिला कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के तहत महिला महिला कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित - 116 कर्मचारियों ने सुविधा का लाभ उठाया

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 6:37PM by PIB Delhi

रेल मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर महिला कर्मियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्‍मानित किया गया, साथ ही  लैंगिक समानता का आह्वान दोहराया गया। आयोजन में लगभग 350 महिला कर्मियों ने भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LRVQ.jpg 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह की अध्यक्षता कीरेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य सुश्री मंजुषा जैन ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें लघु नाट्य प्रस्‍तुति, स्वास्थ्य चर्चा, योग प्रदर्शन, नृत्य और गीत प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक खेल आदि शामिल रहे।

विभिन्न क्षेत्रों में महिला कर्मियों और अधिकारियों की उत्कृष्टता को सम्‍मानित करते हुए निबंध लेखन और मिट्टी के पात्र सजाने की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकारों को योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ये प्रतियोगिताएं 26 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

निबंध प्रतियोगिता विजेता

प्रथम पुरस्कार: सुश्री एलिस आर. टिर्की, निदेशक

द्वितीय पुरस्कार: सुश्री सुनीता स्वामी, सहायक अनुभाग अधिकारी

तृतीय पुरस्कार: सुश्री रश्मी सैनी, स्टेनोग्राफर

मिट्टी के पात्र साज-सज्‍जा प्रतियोगिता की विजेता

प्रथम पुरस्कार: सुश्री खुशबू वार्ष्णेय, निजी सहायक

द्वितीय पुरस्कार: सुश्री नीतू वर्मा, निजी सहायक

तृतीय पुरस्कार: सुश्री हर्षिता सिंह, निजी सहायक

सर्वश्रेष्ठ महिला खेल पुरस्कार विजेता

प्रथम पुरस्कार: सुश्री बिधिशा भट्टाचार्जी, सांख्यिकी निरीक्षक

द्वितीय पुरस्कार: सुश्री दीपा अरोड़ा, निजी सचिव

तृतीय पुरस्कार: सुश्री चंचल रानी, ​​जूनियर सचिवालय सहायक

सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार पुरस्कार विजेता

प्रथम पुरस्कार: सुश्री शिवंगी तोमर, स्टेनोग्राफर

द्वितीय पुरस्कार: सुश्री जे. निरुपमा, प्रधान स्टाफ अधिकारी

सुश्री जी. विजया लक्ष्मी, प्रधान निजी सचिव

सुश्री निधि चौहान, निजी सहायक

तृतीय पुरस्कार: सुश्री नेहा मान, अनुभाग अधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में, उत्तरी रेलवे केंद्रीय अस्पताल के सहयोग से 9 मार्च 2026 को रेलवे बोर्ड कार्यालय की महिला कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 116 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2239839) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil