लोकसभा सचिवालय
लोक सभा अध्यक्ष ने श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2026 2:20PM by PIB Delhi
लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों तथा लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री एम. ए. आयंगर एक वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सुविख्यात सांसद थे। वह केंद्रीय विधान सभा, संविधान सभा, अंतरिम संसद तथा पहली से तीसरी लोक सभाओं के सदस्य रहे। वर्ष 1952 में पहली लोक सभा के गठन के समय, उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था। इससे पूर्व वह संविधान सभा (विधायी) के उपाध्यक्ष तथा अस्थायी संसद के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, श्री जी. वी. मावलंकर के आकस्मिक निधन के बाद, 8 मार्च 1956 को श्री आयंगर को सर्वसम्मति से लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1957 में वह पुनः सर्वसम्मति से दूसरी लोक सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। तीसरी लोक सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, उन्होंने बिहार के राज्यपाल का पद ग्रहण करने हेतु अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री आयंगर का निधन 19 मार्च 1978 को हुआ।
***
AM
(रिलीज़ आईडी: 2223025)
आगंतुक पटल : 151