रक्षा मंत्रालय
आईएनएएस के श्री दिवाकर जयंती ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2026 2:50PM by PIB Delhi
आईएनएएस के श्री दिवाकर जयंत ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । वह श्री पी. उपाध्याय का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
श्री दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1991 बैच के हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में कार्यभार संभाला और 33 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवाय स्थित नौसेना आयुध डिपो और राष्ट्रीय नौसेना कार्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
श्री जयंत आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और टॉरपीडो के जीवन-चक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। वह विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने में निपुण हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। उन्होंने प्रतिष्ठित एपीपीपीए कोर्ष (2017-18) भी पूरा किया है।
NUF0.jpg)
****
पीके/केसी/एसकेजे/एम
(रिलीज़ आईडी: 2222592)
आगंतुक पटल : 430