स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आयुष्मान वय वंदना कार्ड पर अपडेट


31 दिसंबर 2025 तक देशभर में 96.73 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए गए

31 दिसंबर 2025 तक, आयुष्मान वय वंदना के अंतर्गत 2,154.37 करोड़ रूपये मूल्य के 10.33 लाख रोगी अस्पताल में भर्ती हुए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष्मान वय वंदना के अंतर्गत 3.93 लाख महिला और 6.40 लाख पुरुष भर्ती हुए

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 2:14PM by PIB Delhi

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत की जनसंख्‍या के सबसे निचले 40 प्रतिशत हिस्से में आने वाले 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक स्तर की अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। अक्टूबर 2024 में, इस योजना का विस्तार किया गया और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक स्थिति देखे बिना 4.5 करोड़ परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी इसमें शामिल किया गया।

31 दिसंबर, 2025 तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 96.73 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं।

31 दिसंबर, 2025 तक, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभार्थियों के लिए कुल 10.33 लाख अस्पताल भर्तियां स्वीकृत की गई हैं, जिनकी लागत 2,154.37 करोड़ रुपये है। इनमें से 3.93 लाख भर्ती, जिनकी लागत 820.42 करोड़ रुपये है, महिला लाभार्थियों से संबंधित हैं और 6.40 लाख भर्ती, जिनकी लागत 1333.94 करोड़ रुपये है, कार्यान्वयन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष लाभार्थियों से संबंधित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एसएस/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2222540) आगंतुक पटल : 178
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil