पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा

प्रविष्टि तिथि: 02 FEB 2026 4:05PM by PIB Delhi

देश में चिकित्सा पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और सेवाओं का विकास और उनका प्रचार-प्रसार का काम संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। पर्यटन मंत्रालय अलग-अलग पहलों के माध्यम से देश के विभिन्न पर्यटन पहलों को बढ़ावा देने के कार्य करता रहता है, जिसमें चिकित्सा पर्यटन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यटन शामिल है।

चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए, भारत सरकार ने ई-मेडिकल वीज़ा और मरीज की देखभाल करने वाले के लिए ई-मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा की सुविधा शुरू की है।

वाणिज्य मंत्रालय के अधीन सेवा निर्यात प्रोत्साहन परिषद ने एक समर्पित वेबसाइट तैयार की है: http://www.indiahealthcaretourism.com, जो मान्यता प्राप्त अस्पतालों और वेलनेस सेंटरों, वीज़ा, स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने वाली संस्थाओं आदि के बारे में जानकारी देती है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर इस पोर्टल का लिंक दिया है।

पर्यटन मंत्रालय अपनी योजनाओं: 'स्वदेश दर्शन', 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान, (प्रसाद)' और 'पर्यटन बुनियादी ढांचा विकास के लिए केन्द्रीय एजेंसियों को सहायता' के माध्यम से देश में पर्यटन बुनियादी ढांचे के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। केंद्र सरकार की ओर यह सहायता गाइडलाइंस के अनुसार और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से मिले प्रस्तावों और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है।

आज यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

****

पीके/केसी/डीटी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2222317) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil