रेल मंत्रालय
बिमलगढ़ अमृत स्टेशन का आधुनिक यात्री सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ नवीनीकरण
नए स्टेशन भवन, प्रवेश-निकास द्वार, आवागमन क्षेत्र, प्लेटफार्म आश्रय स्थल, प्रतीक्षा कक्ष, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं और स्थानीय कला के साथ बिमलगढ़ अमृत स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है
प्रविष्टि तिथि:
30 DEC 2025 4:23PM by PIB Delhi
रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। इसका उद्देश्य बेहतर बुनियादी ढांचे, सुगम पहुंच और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। स्थानीय जरूरतों पर आधारित यह योजना क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और सुगम आवागमन को भी बढ़ावा देती है।
इस योजना के तहत ओडिशा के 59 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन चयनित स्टेशनों में से एक है।

बिमलगढ़ जंक्शन, ओडिशा
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित बिमलगढ़ स्टेशन यात्रियों और माल दोनों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। पुनर्विकास से स्टेशन अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनेगा।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार करना है। एक नए स्टेशन भवन का निर्माण, नए प्रवेश और निकास द्वार, नया आवागमन क्षेत्र और बेहतर प्लेटफॉर्म शेल्टर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाएंगे।
दिव्यांगजनों को विशेष सुविधाएँ प्रदान करने के लिए आवागमन क्षेत्र और प्लेटफार्मों पर दिव्यांगजन शौचालय बनाए जा रहे हैं। सभी की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए रैंप, पानी के बूथ, स्पर्शनीय पथ और ब्रेल लिपि में संकेत भी लगाए जा रहे हैं।
अन्य यात्री सुविधाओं में प्रतीक्षा कक्ष और बैठने की नई व्यवस्था शामिल हैं। प्लेटफार्म की सतहों में सुधार किया जा रहा है। मंडप और अग्रभाग के नवीनीकरण का कार्य भी इसमें शामिल है। क्षेत्रीय पहचान के लिए स्टेशन की दीवारों पर स्थानीय कला और सांस्कृतिक विषयों दर्शाया जा रहा है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिमलगढ़ स्टेशन का पुनर्विकास आधुनिक, समावेशी और यात्री-केंद्रित रेलवे अवसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
***
पीके/केसी/जेके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2209871)
आगंतुक पटल : 175