रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेलवे ने 8 से 14 दिसंबर तक 80% समयबद्धता हासिल की; 22 मंडलों ने 90% का आंकड़ा पार किया।


रतलाम, तिरुचिरापल्ली और मदुरै मंडलों ने 96% से अधिक तक समय के पालन के साथ अग्रणी स्थान हासिल किया है।

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2025 4:09PM by PIB Delhi

भारतीय रेलवे परिचालन दक्षता बढ़ाने और यात्रियों के लिए समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है। 8 से 14 दिसंबर तक, देशभर में रेलगाड़ियों की समग्र समयबद्धता 80% रही , जो समय सारणी बनाए रखने के लिए रेलवे मंडलों के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। सभी मंडलों में से, 37 मंडलों ने 80% से अधिक समयबद्धता हासिल की , जबकि 22 मंडलों ने 90% से अधिक समयबद्धता दर्ज की और 10 मंडलों ने 95% का आंकड़ा पार किया

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडलों में, रतलाम (पश्चिमी रेलवे) ने उल्लेखनीय 98.5% समयबद्धता दर्ज की , उसके बाद तिरुचिरापल्ली (दक्षिणी रेलवे) 97.5% और मदुरै (दक्षिणी रेलवे) 96.7% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे

इस कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप रेल संचालन सुचारू रूप से जारी है, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों सेवाओं को लाभ हो रहा है।

*****

पीके/केसी/एनकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 2206035) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu , Kannada