राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 27 से 28 नवंबर तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी
प्रविष्टि तिथि:
26 NOV 2025 6:57PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 28 नवंबर, 2025 तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी।
27 नवंबर को राष्ट्रपति ओडिशा के भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।
28 नवंबर को, राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, 'विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान' के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति लखनऊ में भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी और इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी।
****
पीके/केसी/एके/केके
(रिलीज़ आईडी: 2194932)
आगंतुक पटल : 267