जनजातीय कार्य मंत्रालय
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में 1 नवंबर 2025 से "जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा" शुरू हो रहा है
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के अंतर्गत जनजातीय विरासत और सशक्तिकरण के एक दशक के सम्मान में दो सप्ताह का समारोह शुरू किया
Posted On:
31 OCT 2025 5:28PM by PIB Delhi
जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने जनजातीय गौरव वर्ष और 15 नवंबर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर 2025 तक "जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा" शुरू करने की घोषणा की है।
जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस), ट्राइफेड और एनएसटीएफडीसी के सम्मिलित प्रयासों से दो सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन पूरे देश में किया जाएगा, जिसमें भारत के जनजातीय समुदायों और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की समृद्ध विरासत, संस्कृति और योगदान का उल्लेख किया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, पिछले दशक में जनजातीय सशक्तिकरण और कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा का उद्देश्य प्रधानमंत्री जनमन, आदि कर्मयोगी अभियान, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन, डीएजेजीयूए और विभिन्न आजीविका एवं उद्यमिता कार्यक्रमों जैसी प्रमुख पहलों के अंतर्गत उपलब्धियों और प्रगति का पर्व मनाना है।
जनजातीय गौरव दिवस 2025 से पहले जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के हिस्से के रूप में, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आदिवासी संस्कृति, विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं। मणिपुर में जनजातीय फ्रेम्स फिल्म महोत्सव और छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जनजातीय मेले, गुजरात में जनजातीय गौरव यात्रा, उत्तराखंड में आदि खेल दिवस और गोवा में महासम्मेलन तक - समारोह जनजातीय गौरव वर्ष की भावना का प्रतीक हैं, जो भगवान बिरसा मुंडा की स्थायी विरासत के सम्मान में देश को एकजुट करते हैं।
पखवाड़े में सांस्कृतिक उत्सव, प्रदर्शनियां, युवाओं का सक्रिय रूप में शामिल होना और जागरूकता अभियान को दर्शाया जाएगा। पखवाड़े का समापन जनजातीय गौरव दिवस, 15 नवंबर 2025 को होगा जिसमें राष्ट्रव्यापी समारोहों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनके साहस और बलिदान ने भारत के जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलन को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखा।
यह समारोह 15 नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर संपन्न होगा। इस समारोह में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनके साहस और बलिदान ने भारत के जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलन को प्रज्वलित किया और जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मंत्रालय सभी नागरिकों को समारोह में शामिल होने और "भगवान बिरसा मुंडा के 150 वर्षों का सम्मान - जनजातीय सशक्तिकरण के 11 वर्षों का उत्सव" की भावना का सम्मान करने के लिए आमंत्रित करता है, क्योंकि राष्ट्र सामूहिक रूप से अपनी जनजातीय विरासत के नायकों को श्रद्धांजलि देता है और समावेशी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
*****
पीके/केसी/एनकेएस
(Release ID: 2185066)
Visitor Counter : 32