कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 मनाया

Posted On: 27 OCT 2025 6:34PM by PIB Delhi

श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और श्री ए.एस. राजीव, सतर्कता आयुक्त  द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 अभियान आयोग के अधिकारियों के अखंडता प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुआ। यह अभियान सतर्कता भवन, नई दिल्ली में संचालन किया गया।

27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 मनाया जा रहा है। आयोग, पिछले कुछ वर्षों से सतर्कता जागरूकता सप्ताह से जुड़ा तीन महीने का अभियान चला रहा है। इस वर्ष यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर, 2025 तक शुरू किया जा रहा है, जिसके दौरान केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग/संघ पांच अलग-अलग क्षेत्रों पर कार्य कर रहे हैं:

 

क) 30 जून, 2025 से पहले प्राप्त लंबित शिकायतों का निपटान

ख) लंबित मामलों का निपटान

ग) क्षमता निर्माण कार्यक्रम

घ) परिसंपत्ति प्रबंधन

ई) डिजिटल पहल

 

ऐसा माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने से सतर्कता प्रशासन पर सार्थक प्रभाव पड़ेगा।

आयोग, सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के हिस्से के रूप में, 31 अक्टूबर 2025 को एआई और इमर्जिंग टेक्नोल ओगीज फॉर एथिकल गवर्नेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित करेगा।

 

 

****

पीके/केसी/एचएन/एसवी


(Release ID: 2183078) Visitor Counter : 34
Read this release in: English , Urdu , Telugu