प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2025 9:16AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्यामजी कृष्ण वर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“सभी देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवाभाव को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनकी वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है।”
****
पीके/केसी/पीपी/आर