स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान 18 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के साथ संपन्न
देश भर में लगभग 10 करोड़ नागरिकों ने अभियान में भाग लिया और 6.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को इससे लाभ हुआ
1.78 करोड़ से ज़्यादा नागरिकों की उच्च रक्तचाप की जाँच की गई; 1.72 करोड़ की मधुमेह की जाँच की गई
37 लाख से ज़्यादा महिलाओं की स्तन कैंसर की जाँच की गई; 19 लाख से ज़्यादा महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जाँच की गई और 96 लाख से ज़्यादा महिलाओं की मुख कैंसर की जाँच की गई
62.60 लाख से ज़्यादा प्रसवपूर्व जाँच की गईं; 1.43 करोड़ से ज़्यादा बच्चों को जीवन रक्षक टीके लगाए गए
1.51 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं की एनीमिया की जाँच की गई
85 लाख से ज़्यादा नागरिकों की टीबी और 10.23 लाख लोगों की सिकल सेल रोग के लिए जाँच की गई
2.68 लाख नि:क्षय मित्र पंजीकृत
4.30 लाख से ज़्यादा रक्तदाता पंजीकृत
10.69 लाख आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी
Posted On:
03 OCT 2025 7:55PM by PIB Delhi
17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक शुरू किया गया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान पूरे भारत में व्यापक भागीदारी के साथ संपन्न हुआ, जिससे व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लाखों महिलाओं, बच्चों और परिवारों को लाभ हुआ।

2 अक्टूबर 2025 तक, अभियान के अंतर्गत 18 लाख (18,08,071) से अधिक स्वास्थ्य शिविर (जांच और विशेष शिविर दोनों सहित) आयोजित किए गए, जिनमें देश भर में लगभग 10 करोड़ नागरिकों (9,85,63,619) ने भाग लिया और 6.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ हुआ।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं :
- उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जाँच : 1.78 करोड़ से ज़्यादा नागरिकों की उच्च रक्तचाप और 1.72 करोड़ से ज़्यादा लोगों की मधुमेह की जाँच की गई।
- कैंसर की जाँच : 37 लाख से ज़्यादा महिलाओं की स्तन कैंसर और 19 लाख से ज़्यादा महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जाँच की गई। 69 लाख से ज़्यादा लोगों की मुख कैंसर की जाँच की गई।
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य : 62.60 लाख से ज़्यादा प्रसवपूर्व जाँचें की गईं, जबकि 1.43 करोड़ से ज़्यादा बच्चों को जीवन रक्षक टीके लगाए गए।
- एनीमिया और पोषण : 1.51 करोड़ से ज़्यादा लोगों की एनीमिया की जाँच की गई। पोषण परामर्श सत्रों में 1.16 करोड़ से ज़्यादा लोगों तक पहुँच बनाई गई।
- टीबी और सिकल सेल जाँच : 85 लाख से ज़्यादा नागरिकों की टीबी और 10.23 लाख से ज़्यादा लोगों की सिकल सेल रोग की जाँच की गई। 10.69 लाख निक्षय मित्र पंजीकृत किए गए।
- रक्तदान और पीएम-जेएवाई : 4.30 लाख से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया, साथ ही 10.69 लाख से अधिक आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी किए गए।


एनएचएम स्वास्थ्य शिविरों के व्यापक नेटवर्क के अलावा, एम्स, अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई), तृतीयक स्वास्थ्य सेवा अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मेडिकल कॉलेज और निजी संस्थान भी इस राष्ट्रीय अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन संस्थानों ने हज़ारों विशेष शिविरों का आयोजन किया है, जहाँ लाभार्थियों को उन्नत जाँच, निदान, परामर्श और उपचार सेवाएँ प्रदान की गई हैं, जिससे राज्य सरकारों और सामुदायिक स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों को बल मिला है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त नेतृत्व में इस पहल के तहत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लाखों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया ताकि सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान ने गैर- संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया। साथ ही, इस अभियान ने मोटापे की रोकथाम, बेहतर पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त नेतृत्व में इस पहल के तहत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लाखों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया ताकि सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान ने गैर- संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया। साथ ही, इस अभियान ने मोटापे की रोकथाम, बेहतर पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
******
पीके/केसी/जेएस
(Release ID: 2174702)
Visitor Counter : 36