स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान पर अपडेट


अभियान के तहत 11.31 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें देश भर में 6.51 करोड़ से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

Posted On: 30 SEP 2025 6:09PM by PIB Delhi

17 सितंबर 2025 को शुरू किए गएस्वस्थ नारी सशक्त परिवारअभियान में भाग लेकर पूरे भारत से लाखों महिलाएं, बच्चे और परिवार व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं से अभूतपूर्व रूप से लाभान्वित हो रहे है।

29 सितंबर 2025 तक, अभियान के तहत 11.31 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर (स्क्रीनिंग और विशेष शिविर) आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें देश भर में 6.51 करोड़ से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है।

मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :

उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जाँच : 1.44 करोड़ से ज़्यादा नागरिकों की उच्च रक्तचाप और 1.41 करोड़ से ज़्यादा लोगों की मधुमेह की जाँच की गई।

कैंसर की जाँच : 31 लाख से ज़्यादा महिलाओं की स्तन कैंसर और 16 लाख से ज़्यादा महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जाँच की गई। लगभग 58 लाख लोगों की मुख कैंसर की जाँच की गई।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य : 54.43 लाख से ज़्यादा प्रसवपूर्व जाँचें की गईं, जबकि लगभग 1.28 करोड़ बच्चों को जीवन रक्षक टीके लगाए गए।

एनीमिया और पोषण: 93 लाख से ज़्यादा लोगों की एनीमिया की जाँच की गई। पोषण परामर्श सत्र लाखों परिवारों तक पहुँचा।

टीबी और सिकल सेल स्क्रीनिंग : 71 लाख से अधिक नागरिकों की टीबी और 7.9 लाख से अधिक की सिकल सेल रोग के लिए जाँच की गई।

रक्तदान और पीएम-जेएवाई : 3.44 लाख से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ, साथ ही 13 लाख से अधिक नए आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी किए गए।

 

एनएचएम स्वास्थ्य शिविरों के व्यापक नेटवर्क के अलावा, एम्स, अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई), तृतीयक स्वास्थ्य सेवा अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मेडिकल कॉलेज और निजी संस्थान भी इस राष्ट्रीय अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन संस्थानों ने हज़ारों विशेष शिविरों का आयोजन किया है, जहाँ लाभार्थियों को उन्नत जाँच, निदान, परामर्श और उपचार सेवाएँ प्रदान की गई हैं, जिससे राज्य सरकारों और सामुदायिक स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों को बल मिला है।

केंद्र सरकार के संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और निजी संगठनों ने कुल मिलाकर 20,269 जाँच और विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए हैं, जिनसे 29 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

 

 

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त नेतृत्व में इस पहल के तहत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीqएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 10 लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनकारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।

***

पीके/ केसी/ जेएस/डीए


(Release ID: 2173340) Visitor Counter : 24
Read this release in: Urdu , Marathi , English , Malayalam