संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दक्षिण भारतीय राज्यों ने प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2025 में 100 से अधिक अनूठी वस्तुओं का योगदान दिया


केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की उत्कृष्ट कला, मूर्तियां और खेल स्मृति चिन्ह नमामि गंगे परियोजना के समर्थन में होने वाली राष्ट्रीय नीलामी को समृद्ध बना रहे हैं

Posted On: 19 SEP 2025 6:08PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के सातवें संस्करण में केरल की 15, कर्नाटक की 22, तमिलनाडु की 29, आंध्र प्रदेश की 27 और तेलंगाना की 7 वस्तुओं समेत दक्षिण भारत से एक जीवंत संग्रह का समावेश किया गया है, जोकि इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल संबंधी उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हैं। यह नीलामी pmmementos.gov.in पर 2 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

आंध्र प्रदेश की मुख्य वस्तुएं:

  • भगवान वेंकटेश्वर की एक जटिल नक्काशीदार लकड़ी की मूर्ति माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भेंट की गई। यह उत्कृष्ट कृति आस्था और समृद्धि के प्रतीक भगवान बालाजी की दिव्य आभा को दर्शाती है और एक समृद्ध भूरे रंग के डिस्प्ले केस में रखी गई है।

  • भगवान वेंकटेश्वर बालाजी की एक शास्त्रीय तंजौर पेंटिंग, जिसमें प्रतिष्ठित देवता को 22 कैरेट सोने की पन्नी और अर्द्ध-कीमती पत्थरों से सजाया गया है, जोकि दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक कलात्मकता का उदाहरण है।

केरल की मुख्य वस्तुएं:

  • गजेन्द्र हाथी पर सवार भगवान विष्णु को दर्शाते हुए एक आकर्षक फ्रेम, जोकि गजेन्द्र मोक्ष की प्रसिद्ध कहानी का प्रतीक है तथा सुनहरे रंगों से सुसज्जित है।

  • कथकली की एक विस्तृत प्रतिमा, जिसमें पारंपरिक नृत्य नाटिका वाले पोशाक और श्रृंगार को दर्शाया गया है और जो केरल की शास्त्रीय प्रदर्शन कलाओं का प्रतीक है।

तमिलनाडु की मुख्य वस्तुएं:

  • भारतीय पैरालंपिक ऊंची कूद पदक विजेता श्री मरिअप्पन थंगावेलु द्वारा प्रस्तुत जूते की स्मृति चिन्ह।

  • धातु निर्मित नटराज की एक उत्कृष्ट प्रतिमा, जिसमें भगवान शिव के ब्रह्मांडीय नृत्य को दर्शाया गया है तथा पारंपरिक प्रतीकवाद एवं कलात्मक कुशलता के साथ इसे विस्तार दिया गया है।

कर्नाटक की मुख्य वस्तुएं:

  • 2024 पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक विजेता श्री सुहास सिंह द्वारा उपहार स्वरूप बैडमिंटन रैकेट की स्मृति चिन्ह भेंट की गई, जो खेल में उत्कृष्टता और चिरस्थायी भावना का प्रतीक हैं।

  • बिदरीवेयर में निर्मित बसवन्ना की एक सुंदर प्रतिमा, जो 12वीं शताब्दी के प्रेरणादायक कवि और दार्शनिक का चित्रण  करती है और जिसे धातु की कुशल कलात्मकता के साथ तैयार किया गया है।

तेलंगाना की मुख्य वस्तुएं:

  • रूपांकनों और कथा शैली से समृद्ध एक चेरियाल स्क्रॉल पेंटिंग,  जो बथुकम्मा उत्सव को चित्रित करती है।

  • काकतीय कला थोरानम (वारंगल गेट) की चांदी की एक प्रतिकृति, जोकि तेलंगाना की स्थापत्य विरासत और शिल्प कौशल पर जोर देती है।

प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2025 में देश भर से 1,300 से ज़्यादा अनूठी वस्तुएं प्रदर्शित की जायेंगी। इस नीलामी से प्राप्त आय, गंगा नदी के पुनरुद्धार हेतु भारत सरकार की प्रमुख पहल, नमामि गंगे परियोजना में योगदान देगी। अधिक जानकारी और भागीदारी के लिए, www.pmmementos.gov.in  पर जाएं।

****

पीके/केसी/आर/एसएस  


(Release ID: 2168727)
Read this release in: English , Urdu , Tamil , Kannada