भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन द्वारा यस बैंक की कुछ शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 02 SEP 2025 6:43PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन द्वारा यस बैंक की कुछ शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) द्वारा यस बैंक की शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण से संबंधित है।

एसएमबीसी, एक जापान स्थित वाणिज्यिक बैंक, सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और एक प्रमुख परिचालन इकाई है। एसएमबीसी भारत में एक विदेशी बैंक है, जिसकी ब्रांच नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में हैं और गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक ऑफशोर ब्रांच है। एसएमबीसी भारत में ऋण प्रदान करने, जमा स्वीकार करने और साख पत्र जारी करने जैसी विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।

यस बैंक, एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी, एक निजी क्षेत्र का बैंक है जो विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। यह सभी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाला बैंक है जो खुदरा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ कॉर्पोरेट ग्राहकों को प्रोडक्टस, सेवाओं और प्रौद्योगिकी-आधारित डिजिटल सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

आयोग का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

*****

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2163206) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi