संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

57वीं युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2024-2025 के लिए स्कूलों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कल

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2025 2:23PM by PIB Delhi

शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए 57वीं युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह कल (शुक्रवार, 22 अगस्त, 2025) जीएमसी बालयोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को श्री मेघवाल पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1, सी-ब्लॉक, यमुना विहार, दिल्ली के विद्यार्थी, जिन्होंने शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए 57 वीं युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, अपनी "युवा संसद" बैठक का पुनः प्रदर्शन करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 59 वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्कूलों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता योजना के अंतर्गत, इस श्रृंखला की 57वीं प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आयोजित की गई।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की उचित अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन-शैली के अन्य गुणों का संचार करना है। यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से भी परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला का विकास करती है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड और ट्रॉफी सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1, सी-ब्लॉक, यमुना विहार, दिल्ली को प्रदान की जाएगी। नए प्रवेश पाने वाले स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए ट्रॉफी भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार को प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित 9 स्कूलों को मेरिट ट्रॉफी भी मंत्री महोदय द्वारा प्रदान की जाएगी:

  1. जीएसवी को-एड न्यू मुल्तान नगर, दिल्ली
  2. भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार
  3. स्प्रिंगडेल्स स्कूल, धौला कुआं
  4. इशानी एसकेवी जी-ब्लॉक, साकेत
  5. एमएम पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा, दिल्ली
  6. जीजीएसएसएस नंबर 3, बदरपुर
  7. एसवी राउज़ एवेन्यू
  8. बाबा राम देव एसकेवी प्रसाद नगर
  9. रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल

***

पीके/केसी/एचएन/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2159034) आगंतुक पटल : 76
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English , Urdu , Tamil