वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नयी हथकरघा पुनरुद्धार पहलें

Posted On: 05 AUG 2025 4:33PM by PIB Delhi

भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय (एमओटी) और विभिन्न राज्य सरकारें हथकरघा के विकास और बुनकरों के कल्याण के लिए वित्तीय और संस्थागत सहायता प्रदान कर रही हैं। वस्त्र मंत्रालय देश भर में हथकरघा को बढ़ावा देने और बुनकर के कल्याण के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाएं जैसे कि:1.राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी), 2. कच्चा माल आपूर्ति योजना (आरएमएसएस) लागू कर रहा है, जिसमें ओडिशा का कटक जिला भी शामिल है,

इन योजनाओं के तहत, पात्र हथकरघा एजेंसियों/बुनकरों को कच्चे माल की खरीद, अपग्रेड किए गए करघों और सहायक उपकरणों की खरीद, सौर प्रकाश इकाइयां, वर्कशेड का निर्माण, कौशल विकास, उत्पाद और डिज़ाइन विकास, तकनीकी और सामान्य बुनियादी ढांचा, विपणन, बुनकर मुद्रा योजना के तहत रियायती ऋण, सामाजिक सुरक्षा, जरूरतमंद बुनकरों को भुगतान आदि के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इनमें से अधिकांश घटकों को केंद्र और राज्य सरकारों की एजेंसियों के माध्यम से लागू किया जाता है।

इन योजनाओं का कटक सहित ओडिशा निम्नांकित का प्रभाव है: -

(i) राष्ट्रीय हैंडलूम विकास कार्यक्रम (2014-15 से 2025-26 व 30.06.2025 तक)

 

क्रम सं..

हस्तक्षेत्र

ओडिशा

कटक

1.

क्लस्टरों की संख्या

35

03

2.

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लाभार्थियों की संख्या

5,780

236

3.

समर्थ  के तहत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या

51

09

4.

समर्थ के तहत नामांकित प्रशिक्षुओं की संख्या

1,349

250

5.

हथकरघा संवर्धन सहायता(एचएसएस)

6,548

565

6.

लाइटिंग यूनिट्स

1,151

266

7.

वर्कशेड्स

109

09

 

(ii) रॉ मैटिरियल सप्लाई स्कीम(आरएमएसएस)

Qty of yarn supplied – In Lakh Kgs,

वर्ष

ओडिशा

कटक

मात्रा

मात्रा

2025-26 ( 31.07.25 तक)

1.495

0.101

2024-25

4.644

0.277

2023-24

4.254

0.260

2022-23

2.937

0.191

 

वर्ष 2019-20 के दौरान, हथकरघा योजनाओं का प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन स्वतंत्र तृतीय पक्षों द्वारा किया गया था। मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, इन योजनाओं का हथकरघा क्षेत्र के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और इन्होंने हथकरघा बुनकरों की औसत कमाई को बेहतर बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

यह जानकारी आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वस्त्र राज्य मंत्री, श्री पाबित्रा मार्गेरिटा द्वारा प्रदान की गई।

***

 

पीके/केसी/एसके/डीए


(Release ID: 2152699)
Read this release in: English , Bengali