संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण

Posted On: 04 AUG 2025 5:08PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख पहल के रूप में सरकार ने ज्ञान भारतम मिशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में स्थित एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण करके उन्हें सुलभ बनाना है।

सरकार का उद्देश्य एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को शामिल करना और शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में स्थित भारत की पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और संरक्षण करना है।

डिजिटलीकरण ज्ञान भारतम मिशन का एक प्रमुख उद्देश्य है। इस मिशन में स्पष्ट रूप से "डिजिटलीकरण: व्यापक पहुंच के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह बनाने हेतु पांडुलिपियों का बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण" को अपने प्रमुख लक्ष्यों में से एक के रूप में शामिल किया गया है। मिशन ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करने का लक्ष्य रखा है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/एके/केसी/एसकेएस/एसके


(Release ID: 2152266)
Read this release in: English , Urdu , Telugu