विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान अभियान

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2025 2:42PM by PIB Delhi

संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संस्कृति मंत्रालय द्वारा 26 नवंबर 2024 को एक वर्ष का स्मरणोत्सव शुरू किया गया है, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान की टैगलाइन "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. सार्वजनिक चेतना में भारत के संविधान के लिए एक दृश्य मार्कर बनाना।
  • ii. भारत के संविधान के विवरण के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  1. संविधान के निर्माण में जो अथक परिश्रम किया गया है, उसे सार्वजनिक पटल पर लाना।
  2. भारत के लोगों में संविधान के प्रति गौरव की भावना पैदा करना।

पूरे भारत में 13700 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 1 करोड़ से अधिक नागरिकों ने भाग लिया।

यह जानकारी विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

******

पीके/एके/केसी/एसजी


(रिलीज़ आईडी: 2151338) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi