पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमआईसीई पर्यटन को बढ़ावा

Posted On: 28 JUL 2025 3:31PM by PIB Delhi

एमआईसीई पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और प्रचार मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश की ज़िम्मेदारी है। हालांकि अपनी निरंतर गतिविधियों के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय नियमित रूप से सोशल मीडिया और वेबसाइटों सहित विभिन्न माध्यमों से एमआईसीई पर्यटन सहित भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करता है।

पर्यटन मंत्रालय ने एमआईसीई को पर्यटन के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में पहचान की है। मंत्रालय ने देश में MICE उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए MICE उद्योग के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप भी तैयार किया है। एमआईसीई रणनीति दस्तावेज़ में निम्नलिखित प्रमुख पहचान की गई है:

  1. एमआईसीई के लिए संस्थागत समर्थन
  2. एमआईसीई के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का विकास
  3. भारतीय एमआईसीई उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा
  4. एमआईसीई कार्यक्रमों को व्यवसाय करने में सुविधा
  5. भारत को एमआईसीई गंतव्य के रूप में बढ़ावा
  6. एमआईसीई उद्योग के लिए कौशल विकास

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

******

पीके/एके/केसी/एके


(Release ID: 2149401)
Read this release in: English , Urdu , Punjabi