पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2025 3:33PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने प्रवासी भारतीयों के गैर-भारतीय मित्रों को हर साल भारत आने के लिए प्रोत्साहित करके अतुल्य भारत के राजदूत बनाने के लिए "चलो इंडिया" पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत अब तक 30 ई-पर्यटक वीज़ा जारी किए जा चुके हैं।

इस पहल का उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों, कम प्रसिद्ध स्थलों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को बढ़ावा देना है, ताकि वैश्विक पर्यटन बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके। पर्यटन मंत्रालय, देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, यात्रा व्यापार उद्योग और राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के सहयोग से संभावित बाजारों में पर्यटन संवर्धन गतिविधियां चलाता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/एके/केसी/जेके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2149341) आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil