निर्वाचन आयोग
केवल 6.85% ही ऐसे मतदाता बचे हैं जिन्हें फॉर्म भरना है, 9 दिन और बाकी हैं
Posted On:
16 JUL 2025 8:14PM by PIB Delhi
1
|
कुल मतदाता ( 24 जून 2025 तक )
|
7,89,69,844
|
प्रतिशत
|
2
|
गणना प्रपत्र प्राप्त हुए
|
6,99,92,926
|
88.65%
|
3
|
गणना प्रपत्र अपलोड किए गए
|
6,47,24,300
|
81.96%
|
4
|
मतदाता अपने पते पर नहीं मिले
|
35,69,435
|
4.5%
|
4.1
|
संभावित मृतक मतदाता
|
12,55,620
|
1.59%
|
4.2
|
अब तक स्थायी रूप से संभावित स्थानांतरित मतदाता
|
17,37,336
|
2.2%
|
4.3
|
एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत (अब तक पहचाने गए)
|
5,76,479
|
0.73%
|
5
|
शेष गणना फॉर्म प्राप्त होने बाकी:
|
54,07,483
|
6.85%
|
- आज तक, 6,99,92,926 मौजूदा मतदाताओं ने 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपने गणना फॉर्म जमा किए हैं। कोई भी मतदाता अपने गणना फॉर्म की स्थिति ECINetऐप या https://voters.eci.gov.inपर जाकर देख सकता है।
- ऐसे मतदाता जिनके पते पर बीएलओ ने तीन बार दौरा किया और उसके बाद भी वह अपने पते पर नहीं मिले, संभवतः वे मृत हो गए हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं। उनकी जानकारी अब राजनीतिक दलों के ज़िला अध्यक्षों व 1.5 लाख बूथ स्तर के एजेंटों के साथ कल साझा की जाएगी,ताकि 25.07.2025 से पहले ऐसे मतदाताओं की सटीक स्थिति की पुष्टि की जा सके।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए:
- बिहार के 261 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। , ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
- जो नागरिक बिहार से बाहर अस्थायी रूप से प्रवास कर रहे हैं, वे ECINet App या वेबसाइट https://voters.eci.gov.inके ज़रिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वे पहले से भरे हुए गणना फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने भरे हुए फॉर्म को बीएलओ के साथ सीधे या परिवार के माध्यम से व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से साझा कर सकते हैं।
******
एमजी/आरपीएम/केसी/केजे/डीए
(Release ID: 2145384)