राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

एनएचआरसी ने दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में एक सरकारी किशोर गृह में साथी कैदियों की मारपीट से चोटों के कारण एक लड़के की कथित मौत पर स्वतः संज्ञान लिया है


दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है

रिपोर्ट में मौत के असल कारण और मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के साथ-साथ जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शामिल करने का कहा गया है

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2025 4:26PM by PIB Delhi

देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में सरकारी किशोर सुधार गृह में बंद 17 वर्षीय एक किशोर की उसके दो साथी कैदियों से मारपीट में चोटों के कारण मौत हो गई। कथित तौर पर, शारीरिक हमला 17 जून, 2025 को हुआ था। घायल पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आयोग ने कहा है कि अगर समाचार रिपोर्ट सच है, तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में मौत के असल कारण और मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के साथ-साथ जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भी शामिल होने की उम्मीद है।

***

एमजी/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2139594) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil