उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति 25-27 जून, 2025 तक उत्तराखंड का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे

उपराष्ट्रपति नैनीताल के शेरवुड महाविद्यालय के 156वें स्थापना समारोह को संबोधित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 24 JUN 2025 5:43PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 से 27 जून, 2025 तक उत्तराखंड के नैनीताल में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति 25 जून को कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे और संस्थान के छात्रों तथा संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति 27 जून को शेरवुड महाविद्यालय के 156वें ​​स्थापना समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान उपराष्ट्रपति नैनीताल के राजभवन का भी दौरा करेंगे।

***

एमजी/केसी/एसकेजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2139302) आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Malayalam