सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
केवीआईसी ने राजघाट कार्यालय, नई दिल्ली में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज खादी और योग, वैश्विक आंदोलन बन गए हैं: केवीआईसी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2025 4:52PM by PIB Delhi
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक राजघाट मुख्यालय पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने आयोग के अधिकारियों, कर्मचारियों और खादी जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विषयवस्तु "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थी, जो इस वैश्विक विचार को प्रोत्साहन देती है कि हमारी पृथ्वी और हमारा स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं।

श्री मनोज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से खादी और योग आज वैश्विक आंदोलन बन गए हैं। योग न केवल तन और मन को स्वस्थ बनाता है, बल्कि यह खादी के आत्म-शुद्धिकरण और आत्मनिर्भरता के विचार से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से मन की बात और अन्य माध्यमों से योग और खादी दोनों को लोगों तक पहुंचाया है, वह देश की सांस्कृतिक शक्ति का पुनर्जागरण है। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' के विचार को आत्मसात करके आत्मविश्वास और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी सशक्त करता है।

YO86.jpeg)
योगाभ्यास कार्यक्रम में केवीआईसी राज्य कार्यालय, आरआर कार्यालय, जोनल कार्यालय, एमडीटीसी, नई दिल्ली और केजीबी नई दिल्ली के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की । बाद में अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने सभी योग साधकों को अपने हाथों से जलपान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
73ED.jpeg)
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एजे/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2138502)
आगंतुक पटल : 34