पंचायती राज मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने पटना में योग दिवस समारोह में भागीदारी की, नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया


पंचायती राज मंत्रालय ने सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, नई दिल्ली में योग प्रदर्शन का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2025 12:43PM by PIB Delhi

केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई-2025) के अवसर पर बिहार के पटना में खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी में योग सत्र में भागीदारी की। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और इस महत्वपूर्ण अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी उत्तर प्रदेश के आगरा किला परिसर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सम्मिलित हुए

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JBRE.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024EKE.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VGRN.jpg

पंचायती राज मंत्रालय ने इस वर्ष की विषयवस्तु "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के अनुरूप "योग संगम" के अंतर्गत सिविल सेवा अधिकारी संस्थान (सीएसओआई) लॉन, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली में योग प्रदर्शन सत्र आयोजित किया। इस सत्र में पंचायती राज सचिव श्री विवेक भारद्वाज, पंचायती राज मंत्रालय के अपर सचिव श्री सुशील कुमार लोहानी तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागीदारी की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004B7NT.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MOTM.jpg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए सामुदायिक भागीदारी का नेतृत्व करने के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र के बाद, देश भर में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों में सक्रिय रूप से भागीदारी की।

***

एमजी/केसी/एजे/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2138309) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Malayalam