श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – मई, 2025

Posted On: 20 JUN 2025 5:00PM by PIB Delhi

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह मई 2025 में 2 अंक एवं 1 अंक की गिरावट के उपरांत क्रमशः1305 तथा 1319 के स्तर पर रहा।

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह मई 2025 में क्रमशः 2.84% और 2.97% दर्ज की गई। यह दर मई, 2024 में क्रमशः 7.00% और 7.02% थी। अप्रैल 2025 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 3.48% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 3.53% थे।

 अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):

वर्ग

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

अप्रैल,2025

मई,2025

अप्रैल,2025

मई,2025

सामान्य सूचकांक

1307

1305

1320

1319

खाद्य

1233

1228

1240

1234

पान,सुपारी आदि

2143

2146

2152

2156

ईंधन एवं प्रकाश

1404

1408

1393

1397

कपड़े,बिस्तरे जूते

1344

1351

1412

1418

विविध

1405

1415

1405

1415

 

                                                                        

*****

मनीष गौतम/दिव्यांशु कुमार/एंजेलिना अलेक्जेंडर


(Release ID: 2138024)
Read this release in: English , Urdu , Tamil