संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संस्कृति मंत्रालय भारत के 100 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों और 50 सांस्कृतिक स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा

Posted On: 19 JUN 2025 6:16PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर देश भर में 100 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों और 50 से अधिक सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 21 जून को आयुष मंत्रालय द्वारा विशाखापत्तनम में आयोजित किए जा रहे मुख्य मुख्य समारोह के ये कार्यक्रम पूरक होंगे।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर स्थित ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

A group of people doing yogaAI-generated content may be incorrect.A group of people sitting on the grassAI-generated content may be incorrect.

फ़ाइल फ़ोटो

योग दिवस समारोह आयोजित करने वाले कुछ प्रतिष्ठित स्थानों में शामिल हैं-

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जैसे चराइदेव मैदान (असम), रानी की वाव और धोलावीरा (गुजरात), हम्पी और पट्टाडकल (कर्नाटक), खजुराहो स्मारक समूह और सांची स्तूप (मध्य प्रदेश), कोणार्क में सूर्य मंदिर (ओडिशा), एलिफेंटा गुफाएं (महाराष्ट्र), और तंजावुर (तमिलनाडु) में बृहदेश्वर मंदिर।

A stone building with many windowsAI-generated content may be incorrect.A statue of a person in a stone wallAI-generated content may be incorrect.
रानी की वाव, गुजरात वृहदेश्वर मंदिर

अन्य प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों में गोलकुंडा किला और सालारजंग संग्रहालय (हैदराबाद), हुमायूं का मकबरा, पुराना किला और सफदरजंग मकबरा (दिल्ली), जलियांवाला बाग (अमृतसर), चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ किले (राजस्थान), लेह पैलेस (लद्दाख), परी महल (श्रीनगर), बेकल किला (केरल), तथा हजारद्वारी और कूच बिहार महल (पश्चिम बंगाल) आदि शामिल हैं।

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संबद्ध कार्यालय, अधीनस्थ निकाय और स्वायत्त संस्थान इस अखिल भारतीय पहल के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को योग की आरोग्यवर्धक परंपराओं से जोड़ने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए लिंक 1 पर क्लिक करें:-

अधिक जानकारी के लिए लिंक 2 पर क्लिक करें:-

अधिक जानकारी के लिए लिंक 3 पर क्लिक करें:-

***

एमजी/केसी/पीएस/एसएस  


(Release ID: 2137817)
Read this release in: Odia , English , Urdu , Marathi